अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूज 18 के एंकर अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी पर जोधपुर हाईकोर्ट से भी रोक

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

10 मई को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर स्थित मुख्य पीठ के न्यायाधीश दिनेश मेहता ने न्यूज 18 चैनल के एंकर अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। चोपड़ा से जुड़े मामले की सुनवाई 11 मई को भी होगी। मालूम हो कि एंकर चोपड़ा को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान पुलिस पिछले तीन दिनों से उनके नोएडा स्थित आवास के बाहर डेरा जमाए हुए हैं। डूंगरपुर में चोपड़ा के खिलाफ दंगे भड़काने के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। चोपड़ा पर आरोप है कि उन्होंने 22 अप्रैल को अपने प्रोग्राम में राजस्थान के राजगढ़ में हुई मंदिर तोड़ने की की घटना को दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की घटना से जोड़ दिया जबकि राजगढ़ में 17 अप्रैल को मंदिर तोड़ा गया। वहीं जहांगीरपुरी में 20 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई थी। लेकिन चोपड़ा ने 22 अप्रैल को अपने विशेष कार्यक्रम में कहा कि जहांगीरपुरी का बदला राजस्थान के राजगढ़ में लिया गया है। पुलिस ने इसी आधार पर चोपड़ा के विरुद्ध तीन एफआईआर दर्ज की। दो एफआईआर पर गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की जयपुर स्थित पीठ ने पहले ही रोक लगा दी थी। लेकिन पुलिस ने डूंगरपुर में दर्ज एफआईआर को अमल में लाते हुए चोपड़ा की गिरफ्तारी के लिए उनके नोएडा स्थित आवास के बाहर डेरा जमा दिया। अब चूंकि डूंगरपुर के मुकदमे में भी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लग गई है, तब यह देखना होगा कि राजस्थान पुलिस नोएडा से वापस कब आती है। 10 मई को चोपड़ा की ओर से वकीलों ने न्यायालय में बताया कि जो त्रुटि न्यूज 18 के एंकर ने की वैसी त्रुटि अधिकांश चैनलों पर हुई। चूंकि राजस्थान के राजगढ़ की घटना पहली बार 22 अप्रैल को ही प्रकाश में आई इसलिए अधिकांश चैनलों ने राजगढ़ की घटना को दिल्ली जहांगीरपुरी की घटना से जोड़ा, लेकिन राजस्थान पुलिस ने सिर्फ न्यूज 18 के एंकर के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। यह पुलिस की द्वेषता जाहिर करती है। वैसे भी डूंगरपुर की एफआईआर पर गिरफ्तारी नहीं हो सकती, क्योंकि इसी प्रकरण में दर्ज दो मुकदमों में एंकर को जयपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। न्यायाधीश मेहता ने भी सरकारी पक्ष से जानना चाहा कि आखिर इस मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस इतनी उतावली क्यों है? जबकि हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय तक नहीं होती है।

दिल्ली पुलिस का जयपुर में डेरा संभव:
राजस्थान की पुलिस जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के नोएडा में एंकर अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी के लिए डेरा जमाए हुए हैं, उसी प्रकार अब दिल्ली पुलिस भी राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी के सरकारी आवास के बाहर डेरा जमा सकती है। जोशी के पुत्र रोहित जोशी के विरुद्ध एक महिला पत्रकार ने दिल्ली में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मुकदमे में पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी हो चुके हैं, ऐसे में पुलिस अब आरोपी रोहित जोशी को गिरफ्तार कर सकती है। रोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस को जयपुर आना पड़ेगा। स्वाभाविक है कि रोहित की तलाश सबसे पहले उनके पिता के आवास पर ही होगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें