अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में मामूली विवाद में हत्या:खंडवा नाके पर कार और ऑटो में टक्कर के बाद झगड़ा, कार चालक कारोबारी ने गुस्से में मारी गोली, बाप-बेटा हिरासत में

Share

इंदौर

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के खंडवा नाके के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऑटो चालक को गोली मार दी गई। जानकारी मिलते ही ऑटो चालक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

लोकेश साल्वे (27) पुत्र जगदीश सालवे निवासी भावना नगर खंडवा रोड ऑटो चालक है। सुबह करीब 11 बजे लोकेश के ऑटो और एक स्कोडा कार क्रमांक MP-09- CF- 6142 के बीच मामूली टक्कर हो गई। इसी बात पर कार चालक लोकेश से विवाद करने लगा। बहस बढ़ने पर कार चालक ने गुस्से में लोकेश को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। सीएसपी के मुताबिक कार में राजेश (55) पिता रामलाल शुक्ला और अंकित (23) पिता राजेश शुक्ला निवासी अरिहंत अपार्टमेंट न्यू रानीबाग सवार थे। घटना के बाद पुलिस कार की जानकारी निकाल कर पीछा करते हुए पहुंची, तो कार नौलखा पर लावारिस हालत में मिल गई। मामले में पुलिस ने अंकित और राजेश को हिरासत में लिया गया है। राजेश का प्लायवुड कारोबारी है।

राजेश के पास से रिवाॅल्वर भी जब्त किया गया है। इसका लाइसेंस भी राजेश के नाम से ही है। पिता-पुत्र में से गोली किसने चलाई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर टक्कर होने के बाद हत्या करने की बात ही सामने आ रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें