अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिलचस्प कहानी : एक वित्त मंत्री थे मधु दंडवते..

Share

भी भाई संदीप वर्मा ने याद दिलाया जब हिन्दुस्तान क एक वित्त मंत्री टी वी के लिए लड़ता मिला .हुआ यूँ कि एक दिन मै जार्ज के साथ कहीं जा रहा था .जार्ज अपनी फिएट चला रहें थे मै बैठा था .हम जनपथ से गुजर रहें थे तो देखा कि बगल में फ़ाइल दबाये मधु दंडवते खड़े हैं .

उन दिनों वे वित्त मंत्री थे .मैंने जार्ज को बताया कि वो सामने दंडवते जी खड़े हैं .जार्ज ने देखा और गाड़ी मोड दिया .(जार्ज बहुत रफ गाड़ी चलाते रहें हैं ) जार्ज ने मधु जी से पूछा येहां क्या कर रहें हो ..? मधुजी ने निहायत ही मासूमियत से कहा कि कोइ ऑटो वाला जाने के लिए तैयार  ही नहीं होता .जार्ज ने कहा ..आजाओ घर तक छोड़ दूंगा …काफी तो मिलेगी ?

चलो देखो प्रमिला हो शायद घर पर(प्रमिला समाजवादी आंदोलन की एक मजबूत कड़ी रही हैं ,दंडवते साहब की पत्नी) फिर रास्ते में वित्त मंत्री जो किस्सा सुनाया वह मजेदार था .जनपथ के वेस्टर्न कोर्ट में एक समाजवादी लाडली मोहन निगम रहते थे .मधुजी को उनसे एक पेपर लेना था ,इस काम के लिए वित्त मंत्री वेस्टर्न कोर्ट आये थे .सकारी गाड़ी छोड़ दिए थे..(निगम जी की मामूली बात भी कम से कम तीन घंटे में खत्म होती थी) मधुजी वहाँ से निकल कर ऑटो तलाश रहें थे ,यह था वाकया. हम घर पहुचे .मै सीधे प्रमिला जी के साथ किचेन में चला गया .ये दोनों बाहर कमरे में बात करने लगे .प्रमिला जी ने काफी बनाया फिर मैउन्ही के साथ बाहर कमरे तक आया .रास्ते में मैंने प्रमिला जी से कहा कल मधुजी का इंटरव्यू देखा बहुत ही कमाल का था..बस यहीं से लड़ाई चालू ‘इनको देखो इतने दिन से कह रही हूँ एक टी वी ले लो…नहीं पैसा ही नहीं है चलो आधा मै दे देती हूँ ..लेकिन नहीं तो नहीं …यह बहस जारी ही थी कि एक और समाजवादी पत्रकार उदयन शर्मा हमें खोजते हुए यहाँ तक आ पहुचे थे .वो भी टी वी बहस में बाकायदे प्रमिला जी के साथ हो लिए .जार्ज और मधु टी वी की सार्थकता पर सवाल उठाते रहें ,मै और उदयन जी प्रमिला जी के समर्थन में हर दलील देते रह गए ,लेकिन्ती वी नहीं आया तो नहीं आया .इतना जरूर हुआ कि रबिवार के अगले अंक में यह ‘खबर ‘जेरे बहस हो गयी …क्या कहा आपने संदीप भाई..आज बढ़ रूमो मे विदेशी टाइल विदेश से मागा कर लगाई जाती है…वो भी एक दौर था यह भी येक दौर है .

श्री चंचल भू, 9 मई,2016

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें