अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पुतिन का तख्तापलट की हो रही तैयारी, यूक्रेनी मेजर जनरल का दावा

Share

यूक्रेन के आर्मी इंटेलिजेंस के जनरल ने दावा किया है कि रूस में व्लादिमीर पुतिन के तख्तापलट की तैयारी चल रही है। यूक्रेन के प्रमुख मेजर जनरल कायरलो बुडानोवन ने ये भी दावा किया है कि अगस्त तक रूस-यूक्रेन युद्ध में निर्णायक मोड़ आएगा और नवंबर तक रूसी सेना यूक्रेन से पराजित होकर लौटेगी। स्काई न्यूज से बात करते हुए  कायरलो बुडानोव ने कहा कि यूक्रेन में रूस की सेना के हारते ही पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक रूसी संघ में नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। ये पूछे जाने पर कि क्या रूस में तख्तापलट की कार्रवाई शुरू हो चुकी है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि रूस में  पुतिन हटाने की रणनीति पर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुतिन को हटाने की योजना काफी आगे बढ़ चुकी है और अब इसे रोकना संभव नहीं है।
 
यूक्रेनी जनरल ने ये भी दावा किया कि पुतिन शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुके हैं, उन्हें कैंसर है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जनरल कायरलो ने कहा कि अगस्त में इस युद्ध का ब्रेक ईवन प्वाइंट आएगा और दिसंबर आते-आते युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध का परिणाम रूसी संघ में नेतृत्व परिवर्तन के तौर पर होगा। जनरल कायरलो ने कहा कि यूक्रेन में मास्को का ऑपरेशन अपने टार्गेट से काफी दूर जा चुका है और अब ये राष्ट्रपति पुतिन के हाथ से भी बाहर है। 

मेजर जनरल कायरलो बुडानोवन के मुताबिक 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले का यूक्रेनी लड़ाकों ने कड़ा जवाब दिया है जिससे रूस के मनोबल पर असर पड़ा है और दूसरा उनकी सेना में दृढ़ संकल्प की कमी है जिसके चलते युद्ध जल्द ही समाप्ति की ओर जा रहा है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें