पुष्पा गुप्ता
_यूरोप की भाषाओंं पर संस्कृत का प्रभाव सबसे अधिक गहरा है, पर द्रविड़ भाषाओं के भी तत्व इतनी बड़ी मात्रा में उपस्थित हैं कि द्रविड़ भाषाओं को आर्य भाषाओं से अलग परिवार की भाषाएं सिद्ध करने वाले काल्डवेल ने इस संभावना से इनकार नहीं किया था कि किसी प्रचीनतर चरण पर भारोपीय में द्रविड़ भाषाएं शामिल रही हो सकती हैं।_
वह कहते हैं कि वह उस लेन-देन की बात नहीं कर रहे हैं जो लंबे समय तक पास-पास रहने के कारण भाषाएं एक दूसरे से करती हैं, बल्कि बुनियादी समानताओं की बात कर रहे हैं,
...the statement I have now made relates not to derivatives, or words which may be supposed to be derivatives, but to radical, deep-seated analogies which it is difficult to explain on any supposition but that of a partial or distant relationship. In most instances the words and forms in which analogies are discoverable are allied not to Sanskrit alone, but to the entire Indo-European family: in not a few instances analogies are discoverable in Greek and Latin, which are not found in Sanskrit; and in many of those instances in which Sanskrit appears to exhibit the closest analogy, it is not the euphonised, systematised Sanskrit (Samskrita) of written compositions, but the crude, original Sanskrit, which is discoverable by analysis and comparison, — the Vor-Sanskrit of W. von Humboldt.
_इसके बाद वह उदाहरणों से समझाते हैं कि आदिम , पारस्परिक लेन-देन से मुक्त फिर भी द्रविड़ भाषाओं में पाई जाने वाली ऐसी विशेषताओं से उनका तात्पर्य क्या है,_I subjoin here a few illustrations of what I mean by primitive, un-derived lndo-Europeanisms discoverable in the Dravidian languages.
विस्तार से बचने के लिए हम उन व्यौरों की छानबीन में न जाएंगे।
इसके बाद वह ऐसे सादृश्यों की और ध्यान दिलाते हैं जो संस्कृत तक में नहीं हैं, पर ग्रीक आदि में पाई जाती हैं:
“though Sanskrit has long been the nearest neighbour of the Dravidian tongues, there are not a few Dravidian roots which seem more nearly allied to the western Indo-European idioms than to the Sanskritic or eastern.
[R. Caldwell, A Comparative Grammar of Dravidian Languages, 1856 (1875 edn,) 73]
काल्डवेल ने जो बात द्रविड़ भाषाओं के विषय में कहीं, ठीक वही बात मुंडारी भाषाओं के विषय में कुछ अधिक जोर देकर कही जा सकती है। जिनके लिए काल्डवेल ने सीथियन शब्द का प्रयोग किया है, उससे ही मुंडारी का भी संबंध है।
इसे मुंडारी का विश्वकोश (Encyclopedia mundarica) जिसके 15 खंड प्रकाशित हो चुके हैं, का संपादन करते हुए हाफमैन का ध्यान गया तो वह उतने ही चकित हुए थे। पर उन क्षेत्रों पर संस्कृत का भी प्रभाव है।
जो भी हो, काल्डवेल ने यह भी दर्ज किया था कि हिब्रू की बहुत सी धातुएं संस्कृत से जुड़ी हैं,
( many Hebrew roots have been shown to be allied to Sanskrit…75)
वास्तव में इसकी ओर मैक्समुलर ने ध्यान दिलाया था,
… Further, as early as the Song of Solomon (iv. 13), the word occurs in Hebrew as pardés, and how it could have got there straight from Sanskrit requires, at all events, some historical explanation. In Hebrew the word might have been borrowed from Persian, but the Sanskrit word +paradeśa+, if it existed at all in Persian, would have been paradaesa, the s being a guttural, not a dental sibilant. Such a compound, however, does not exist in Persian, and therefore the Sanskrit word +paradeśa+ could not have reached Hebrew viâ Persia.
मैक्समुलर ने एक विचित्र घालमेल की ओर भी संकेत किया था।
वह हिब्रू, ग्रीक और संस्कृत के एक संयोजक चरण से गुजरने की बात करते हैं,
” Sanskrit and Greek and Hebrew had passed through the combinatory stratum.”
गो उस समय तक तुर्की और ईराक में भारतीयों की उपस्थिति के पुरातात्विक प्रमाण न मिले थे।
इसलिए मैक्समूलर के इस वाक्य पर भी ध्यान दें:
” No one thinks now of deriving Sanskrit from Hebrew, or Hebrew from Sanskrit; the only question is whether at some time or other the two languages could ever have formed part of one and the same body of speech. There are scholars, and very eminent scholars, who deny all similarity between the two, while others have collected materials that would seem to make it difficult to assign such numerous coincidences to mere chance.”
यहां खास बात यह है कि अभी तक हत्तूसा की खुदाई (ह्यूगो विंकलर, 1906) नहीं हुई थी। दूसरे स्रोतों से मिली जानकारी से भी हिब्रू के प्रसार क्षेत्र में संस्कृत की उपस्थिति और प्रभाव का पता चल रहा था।
यही बात उनसे सात-एक दशक पहले विलियम जोन्स ने अपने चौथे अभिभाषण (1787) में अरबी के विषय में कही थी, कि जो शब्द त्रयक्षरी शब्द-निर्माण प्रक्रिया से अलग सामासिक प्रकृति के हैं वे वे बाहरी हैं। सामासिक प्रकृति संस्कृति की है।
(if a compound word be found in any genuine language of the Arabian Peninsula, (zenmerdah for instance, which occurs in the Hamàsah) it may at once be pronounced an exotick. Again; it is the genius of the Sanscrit, and other languages of the same stock, that the roots of verbs be almost universally biliteral, so that five and twenty hundred such roots might be formed by the composition of the fifty Indian letters, but the Arabick roots are as universally triliteral.”
प्रि-आर्यन एंड प्रि-द्रविडियन इन इंडिया में संकलित लेखों के अनुवादक, संपादक और लेखकों (बागची, चटर्जी, प्रजिलुस्सकी (Przyluski), सिल्वां लेवी Sylvain Levi), ब्लाख (Bloch), ने यह ऐसी शब्दावली की ओर ध्यान दिलाया है जो आस्त्रिक भाषाओं के शब्द संस्कृत में आए परंतु इससे यह कैसे सिद्ध हो गया कि वे आर्य और द्रविड़ से पूर्ववर्ती हैं?
यह सवाल किया जाना चाहिए, पर किया नहीं जाता, आगे बढ़कर यथाकथित अपना लिया जाता है और इसकी पुष्टि में अपनी ओर से भी कुछ जड़ और जोड़ दिया जाता है। जैसा इस मामले में बागची और चटर्जी ने की और तमिल और अन्य द्रविड़ भाषाओं के मामले में मीनाक्षी सुंदरम और कृष्णमूर्ति आदि ने किया।
जिन विद्वानों की मैं आलोचना कर रही हूं, जानकारी और पद्धति के मामले में किसी का शिष्य बनने पर मुझे गर्व होता, पर उनके विषय में यह भी कहने की बाध्यता होती है कि वे जानते बहुत कुछ हैं, पर प्रशस्ति और प्रलोभनवश उस व्यूह रचना में उनके सहयोगी बन जाते है और उस इरादे तक को भाप नहीं पाते जिसके तहत यह व्यूह रचना की गई है।
जानकारी के लिए आप सरपट पाठ करके बहुत कुछ जुटा सकते हैें और उसके अंबार पर गर्व कर सकते हैं पर समझने के लिए एक एक वाक्य को जूझते हुए पढ़ना पड़ता है।
एक एक इंच पर अधिकार जमाते हुए बढ़ना पड़ता है, इनकार के बाद जिसकी काट न हो सके उसे स्वीकार करते हुए कुछ अपनी ज्ञान-व्यवस्था तैयार करनी होती है।
यदि आपको लगता हो कि मैं इस बहाने अपनी प्रशस्ति कर रही हूं, तो आप गलत नहीं सोचते। यद्यपि कहना यह चाहिए कि मैं नम्रता वश भी सत्य का तिरस्कार नहीं करती, जो है उसे अवज्ञा और विरोध का खतरा उठा कर व्यक्त करती हूं।
भाषा राजनीतिक षड्यंत्रकारियों का सबसे कारगर हथियार है। इसकी कल्याणकारी भूमिका की तरह ही इसकी विनाशकारी भूमिका भी अपार है और इसकी विघटनकारी शक्ति का जितनी सफलता से अंग्रेजों ने प्रयोग किया उतनी सफलता से पहले किसी ने नहीं किया था।
इसलिए भाषा के सवाल को बहुत गंभीरता से समझा जाना चाहिए सही भाषा का चुनाव और दूसरी भाषाओं का सही उपयोग यह दोनों किसी देश और समाज के उत्थान के लिए जरूरी है।
[चेतना विकास मिशन]





