अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो, मंत्री उषा ठाकुर बोलीं- संस्कारों की कट्टरता इनसे सीखो

Share
मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो, शिवराज की मंत्री बोलीं- संस्कारों की कट्टरता इनसे सीखो

कट्टर हिंदुत्व छवि वाली मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने मुस्लिमों को आदर्श बनाने की नसीहत दी है । दरअसल शिवराज सरकार में संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान की मंत्री ने कहा कि संस्कारों की कट्टरता सीखनी हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो।

मध्य प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने लोगों को मुसलमानों को आदर्श बनाने की नसीहत दी है। वायरल वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार कट्टरता से देना माता-बहनों की जिम्मेदारी है… और यदि संस्कारों की कट्टरता सीखना हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो। 

वायरल वीडियो में कही ये बात 

मंत्री मंगलवार को खंडवा जिले के दौरे पर थीं। मंगलवार रात वह खंडवा विधानसभा के गांव रोहिणी में गो-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने कहा, ‘बच्चों को धार्मिक संस्कार कट्टरता से देना यह माता-बहनों ओर परिवारजनों की जिम्मेदारी है…और संस्कारों की कट्टरता सीखना हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बनाओ। 

जो समय तय है, उस समय मुसलमान सिर पर टोपी धरेंगे। उनका चाहे छोटा बच्चा हो, बड़ा बच्चा हो, चाहे अधिकारी हो, व्यापारी हो, दुनिया के सारे काम छोड़कर नमाज पढ़ेंगे। आप ओर हम हमें गांव में मंदिर बनाने का तो शौक है लेकिन आरती में जाने का कोई शौक नहीं।’ 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें