
जौरा– वार्ड क्रमांक 12 पंचमुखी हनुमान गली के मतदाताओं ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव मतदान नहीं करने का फैसला लिया है। पंचमुखी हनुमान गली के लगभग आ गया क्या परिवारों ने यह फैसला विगत कुछ बरसो से चल रहे के जल संकट का निराकरण नहीं किये जाने एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के विरोध में लिया है। गली के मतदाताओं ने इस आशय का एक पत्र गत दिवस निर्वाचन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी विनोद सिंह को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद जौरा के वार्ड क्रमांक 12 के बासिंदे विगत लगभग दो वर्षों से भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल संकट के हालात वार्ड में डायरेक्ट जल प्रदाय का बोर फेल होने से बने.हैं। वार्ड बासिंदे तभी से नगरीय निकाय, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को समस्या के समधान कराने का अनुरोध कर रहे थे,लेकिन किसी ने भी बार्ड के मतदाताओं की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी से छुब्ध मतदाताओं ने विगत दिवस बैठक कर आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनावों में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। पंचमुखी हनुमान गली निवासियों का कहना है कि नोनी जल संकट निवारण के लिए जनप्रतिनिधि जैव अधिकारियों के लंबे अरसे से वार लगाई है लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं थी इस कारण उन्होंने मजबूरन मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
र




