मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वार्ड 25, 28 , 44 के प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन

इंदौर। लोकतांत्रिक मोर्चे ने इंदौर की जनता से वादा किया है कि इंदौर की जनता ने उसे समर्थन दिया तो पानी का बिल आधा किया जाएगा और कचरा शुल्क माफ किया जाएगा । साथ ही 600 वर्ग फुट तक के मकान मालिकों का सभी तरह का कर माफ होगा । लोकतांत्रिक मोर्चे की वार्ड क्रमांक 25 की प्रत्याशी चंद्रकला लिम्बोदिया, वार्ड 28 की प्रत्याशी डॉक्टर श्रीमती मेधा सर्रावत, वार्ड 44 के प्रत्याशी शोभा वर्मा के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर लोकतांत्रिक मोर्चे के नेताओं ने संबोधित करते हुए जनता से यह वादा किया ।नेताओं ने कहा कि हम शहर के सुनियोजित विकास ,गरीबों और फुटपाथ दुकानदारों को व्यवसाय करने का अधिकार, तथा पानी का बिल आधा तथा कचरा शुल्क माफ सहित तमाम वादों के लिए परिषद में आवाज उठाएंगे और सड़क पर संघर्ष करेंगे।
मोर्चे ने शहर में ईमानदार जुझारू और प्रगतिशील विचारों के प्रत्याशियों को उतारकर शहर की राजनीति में बदलाव की ईबारत लिखने की कोशिश की है । कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश नेता कैलाश लिबोंदिया, सी एल सर्रावत सचिव इन्दौर सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सेक्रेटरी रूद्रपाल यादव सह सचिव दिलिप कोल सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और श्रमिक क्षेत्र की जनता से लोकतांत्रिक मोर्चे के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की । नंदा नगर रोड नंबर 10 पर 3 वार्डो के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक और हमदर्द मौजूद थे।





