अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भड़काऊ वीडियो पर टिकैत की सफाई:बिना लाठी का झंडा दिखा दो तो गलती मान लूंगा;

Share

नई दिल्ली

26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर सवाल उठ रहे हैं। रैली से पहले टिकैत का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें टिकैत कह रहे थे कि लाठी-गोती भी साथ रखना अपनी…झंडा लगाने के लिए, समझ जाना सारी बात।

अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या टिकैत के कहने पर ही प्रदर्शनकारी लाठियां लेकर पहुंचे थे। इस पर सफाई देते हुए टिकैत बुधवार को बोले, ‘ हां, हमने कहा था कि अपनी लाठियां साथ लाना। लेकिन, मुझे बिना डंडे वाला एक भी झंडा दिखा तो अपनी गलती मान लूंगा।’

वीडियो में क्या कहा था
टिकैत ने कहा था, ‘ज्यादा केढ़ी पड़ रही है सरकार। अपना ले आना झंडा भी। लाठी-गोती भी साथ रखना अपनी…झंडा लगाने के लिए…समझ जाना सारी बात। ठीक है। लगाना झंडा…तिरंगा भी लगाना और वैसा भी लगाना उस पर और आ जाओ अब बस…बहुत हो गया…अब आ जाओ जमीन बचाने के लिए, क्योंकि अपनी जमीन नहीं बच रही।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें