अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अजमेर में बेजुबान कबूतरों को बचाने के लिए टाटा पावर की पहल

Share

एस पी मित्तल,अजमेर

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 4 के लोकप्रिय पार्षद ज्ञान सारस्वत ने कोटड़ा के बीके कौल नगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में बांडी नदी के किनारे एक बड़े चबूतरे का निर्माण करवा कबूतर शाला बनवाई। यह स्थान कबूतरों के लिए सुरक्षित है, इसलिए आसपास के अधिकांश कबूतर दाना खाने के लिए इसी शाला में आते हैं। कबूतरों की संख्या का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन 200 किलो दाना (मक्का, ज्वार आदि) कबूतरों के पेट में चला जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कबूतरों के मरने की खबर भी आने लगी। पार्षद सारस्वत ने बताया कि दाना चुगने के बाद जब कबूतर एक साथ उड़ते हैं, तब कबूतरों के पंखों की हवा से बिजली के तार आपस में टकरा जाते हैं। इससे उड़ते कबूतर भी करंट का शिकार हो रहे थे। बेजुबान कबूतरों की मौत की ओर अजमेर में बिजली वितरण की व्यवस्था संभालने वाली टाटा पावर कंपनी का ध्यान आकर्षित किया गया। कंपनी ने अब कबूतर शाला के निकट एक अतिरिक्त पोल लगा दिया है। इससे अब कबूतरों के पंखों की हवा से बिजली के तार आपस में नहीं टकराएंगे, यानी कबूतरों की मौत भी नहीं होगी। टाटा पावर के चीफ ऑपरेशन सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कंपनी का दायित्व सुरक्षित बिजली उपलब्ध करवाना है। जन समस्याओं के समाधान में टाटा पावर हमेशा आगे रहता है। कोई भी उपभोक्ता कंपनी के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। हर शिकायत का त्वरित गति से समाधान किया जाता है। कबूतरों को बचाने के लिए जो प्रयास किए, उसके लिए पार्षद सारस्वत ने टाटा पावर का आभार जताया है। कबूतरों की जान बचा कर टाटा पावर ने पुण्य का काम किया है।

चौधरी पदोन्नत:

निजी संस्थानों में कार्मिक की कार्यकुशलता को कितना महत्व दिया जाता है, इसका अंदाजा टाटा पावर कंपनी के इंजीनियर सुरेंद्र चौधरी की ताजा पदोन्नति से लगाया जा सकता है। चौधरी ने वर्ष 2018 में अजमेर में टाटा पावर कंपनी में जोनल मैनेजर के पद पर नियुक्ति पाई थी। चौधरी ने अपनी कार्यकुशलता से जुलाई 2020 में हेड ऑपरेशन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की और अब चौधरी चीफ ऑपरेशन के पद पर पदोन्नत हो गए है। टाटा पावर ही अजमेर शहर में बिजली वितरण की व्यवस्था संभाल रही है। असल में उच्च अधिकारी जो भी चुनौतीपूर्ण कार्य बताते हैं उसे सुरेंद्र चौधरी निश्चित समय पर पूरा कर देते हैं। पिछले तीन वर्ष में अजमेर में टाटा पावर के चार सीईओ बदल गए, लेकिन चौधरी ने अपनी काम करने की गति को बनाया रखा। चौधरी की इस उपलब्धि के लिए मोबाइल नंबर 9971392992 पर बधाई दी जा सकती है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें