अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लगातार 7 वीं बार IDCA के अध्यक्ष बने कैलाश विजयवर्गीय

Share

देश की राजनीति के बड़े चैहरों मे से एक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय क्रिकेट के मैदान में एक बार फिर रिटायर होते होते अध्यक्ष बन गए। यह लगातार 7 वीं बार है जब वह इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है। वहीं IDCA की नई कार्यकारिणी का गठन में भी एक से दो में हो जाएगा। बता दें इस बार पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखा जा सकता है।

शनिवार को IDCA की एजीएम हुई जिसमें संगठन के नए अध्यक्ष का फैसला हुआ। एजीएम के दौरान IDCA के सदस्यों ने एक सुर में कहा कि कैलाश विजयर्गीय को ही अध्यक्ष बने रहना चाहिए। लेकनि कैलाश विजयर्गीय ने हर बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष बनने से मना कर दिया। लेकिन सदस्य नहीं माने ओर वह कैलाश विजयर्गीय को ही अध्यक्ष बनाने पर अड़े रहे। जिसके बाद सुशील दोषी के कहने पर और अन्य सदस्यों की मिन्नतों के बाद कैलाश विजयर्गीय 7 वीं बार अध्यक्ष बने को तैयार हुए।

कैलाश ने कहा मेरा भी प्रमोशन होना चाहिए

सदस्यों की अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हर व्यक्ति का प्रमोशन होता है, मेरा भी होना चाहिए। मैं कब तक अध्यक्ष बना रहूंगा। मैं अपने पद से न्याय नहीं कर पाता हूं। मैं क्रिकेट में कुछ देने आया था, वह मैं बिना अध्यक्ष बने हुए भी दे सकता हूं। मैं 365 दिन में से बमुश्किल 65 दिन ही इंदौर में रहता हूं। मेरी जगह किसी और को अध्यक्ष बना दिया जाए और मुझे कोई नया पद बनाकर इसकी जिम्मेदारी दे दी जाए।

ऐसे बने थे कैलाश विजयवर्गीय पहली बार IDCA के अध्यक्ष

साल 2008 में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देने के लिए विजयवर्गीय क्रिकेट की राजनीति के मैदान में उतरे थे, तब वह पहली बार संजय जगदाले पैनल से चुनाव लड़ IDCA के अध्यक्ष बने थे। लेकिन बाद में जगदाले और सिंधिया एक हो गए और कैलाश विजयवर्गीय एमपीसीए में सिंधिया से दो बार चुनाव हार गए। जिसके बाद वह क्रिकेट की राजनीति से दूर हो गए ओर वह फिर एमपीसीए चुनाव की ओर नहीं गए।

6 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई

एजीएम से पहले पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश टीम को रणजी विजेता बनाने वाले इंदौर डिवीजन के खिलाड़ी शुभम शर्मा, रजत पाटीदार, गौरव यादव, सारांश जैन, मिहिर हिरवानी और हर्ष गवली को रजत पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। संभागीय स्पर्धाओं की विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए की इनामी राशि दी गई।

हमेशा सीखते रहोगे तो सचिन, विराट बन जाओगे

कैलाश विजयवर्गीय ने एजीएम से पहले खिलाड़ियों से बात की इस दौरान उन्होंने कहा कि हमेशा सीखते रहोगे सचिन और विराट के बराबर हो जाओगे। मैं कितना भी बड़ा नेता बन गया लेकिन आज भी सीखता रहता हूं। मुझे पिछले दिनों कहा गया कि आपको त्रिपुरा में चुनाव की कमान संभालना है मैंने जेपी नड्‌डा जी से कहा कि मैं वहां की राजनीति नहीं जानता, इस पर उन्होंने कहा कि इसलिए ही तो आपको वहां भेज रहे हैं। मैंने वहां जाकर वहां की राजनीति को देखा समझा जिसके बदौलत हम वहां 4 में से 3 सीट जीत पाए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें