अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Bar, को मधुशाला कहतें हैं

Share

शशिकांत गुप्ते

आज अचानक मधुशाला का स्मरण हुआ। मधुशाला का नाम स्मृति पटल पर जैसे ही उभर आया। एक ऐतिहासिक काव्य की स्मृति जागृत हुई।
सदी के नायक के पिताश्री रचित कविता का याद आ गई।
मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला,
प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला
पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा,
सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।।१।

पिछले आठ वर्षों से बार बार शब्द सुनकर एकदम अंग्रेजी का शब्द Bar याद आ गया।
Bar का हिंदी भाषा में अर्थ होता मधुशाला।
बार बार महंगाई मार सहने के बाद आमजन लाचार होकर मधुशाला की ही स्मृति होना स्वाभाविक है। ग़म भुलाने की जगह मधुशाला से बेहतर और कोई हो ही नहीं सकती है।
ग़म गलत करने के लिए या कोई गलत तरीके से ग़म भुलाने की एक मात्र जगह है मधुशाला।
हिन्दी भाषा में कितना अच्छा शब्द है मधुशाला। अंग्रेजी में इसे Tavern कहतें हैं। Tavern का मतलब होता है Public drinking house.
मतलब पीने का सार्वजनिक स्थान। अंग्रेजी में इसे House कहतें हैं। घर को बर्बाद करने वाले पेय पीने के सार्वजनिक स्थान को House कहना अनुचित है।
सम्भवतः अंग्रेजों ने मधुशाला को House इसलिए कहा होगा, कारण प्रायः पीने के बाद ही भारतीय व्यक्ति English बोलने लगता है। उक्त विचार चलते हुए एकदम ध्यान में आया कि, यकायक मानास पटल पर मधुशाला की स्मृति कैसे उभर आई?
स्मृति और मधुशाला का सम्बंध हो सकता है। स्मृति की मधुशाला या मधुशाला की स्मृति?
मधुशाला का महत्व इन पंक्तियों में समाहित है।
धर्मग्रन्थ सब जला चुकी है, जिसके अंतर की ज्वाला,
मंदिर, मसजिद, गिरिजे, सब को तोड़ चुका जो मतवाला,
पंडित, मोमिन, पादिरयों के फंदों को जो काट चुका,
कर सकती है आज उसी का स्वागत मेरी मधुशाला

स्पष्टीकरण “यह पंक्तिया प्रख्यात साहित्यकार हरिवंशराय
बच्चनजी ने लिखी है।”
आश्चर्य की बात है हाला पीने वालों को licence मतलब अनुज्ञाप‍त्र की आवश्यकता नहीं होती है।लेकिन मधुशाला मतलब अंग्रेजी का Bar या Tavern को संचालित करने के लिए अनुज्ञापत्र (licence ) अनिवार्य होता है। यह बात आपने स्मृति पटल पर अंकित कर के रखना चाहिए।
इन्ही विचारों के चलतें ये दो कहावतें स्मृति पटल पर उभर आई।
समरथ को नहीं दोष गोस्वामी
सँया भए कोतवाल तो डर काहे का

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें