अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दो मुन्नालाल … बैंक एकाउंट नंबर एक

Share

दो अलग-अलग व्यक्ति, नाम एक। दोनों का एक-दूसरे से कोई सरोकार नहीं। लेकिन उनके बैंक के एकाउंट का  । एक हो। पढ़ने-सुनने में यह अजीब या असंभव लगता है। लेकिन शहर में एक प्रकरण ऐसा ही हुआ है। शहर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो अलग-अलग व्यक्तियों को एक ही एकाउंट नंबर जारी कर दिया गया है। इस गड़बड़ी की तरफ बैंक का भी ध्यान नहीं गया। वह तो इनमें से एक व्यक्ति, जिनका नाम मुन्नालाल संदेला निवासी संत रविदास वार्ड सागर को बैंक से एक एसएमएस पहुंचा। जिसमें उनके द्वारा ४५ हजार रुपए निकासी की बात कही गई थी। जबकि उपभोक्ता ने कोई रकम नहीं निकाली थी। वे बैंक पहुंचे तो मालूम हुआ कि यह रकम एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम भी मुन्नालाल है, उसने निकाली है। जब गहराई से पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि इस उपभोक्ता व दूसरे को बैंक ने एक ही एकाउंट नंबर जारी कर दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें