इन्दौर/10 अप्रैल 2022 को खरगोन में राम नवमी के दिन हुए दंगे में कई परिवारों के घरों को लुटने के बाद दंगाइयों ने गेस सिलेंडरों में विस्फोट कर आग लगाकर घर, सामान नष्ट कर दिया था दंगे के बाद शिवराज प्रशासन ने पत्थर बाजी का आरोप लगाकर कई लोगों के घरों, दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया तथा झुंटे आरोपों में सेकडों लोगों को जैल में बन्द कर दिया गया जिन्हें आजतक जमानत पर नहीं छोड़ा गया है!

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं अन्य वामपंथी, जनवादी पार्टीयों का जांचदल सबसे पहले माकपा के राज्य सचिव जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में खरगोन पहुँचा था तथा दंगे में नष्ट हुए मकानों, दुकानों को देखा तथा प्रभावितों से मुलाकात की थी दंगाइयों ने गरीब लोगों के घरों को लुटने के बाद आग लगाकर पुरी तरह से नष्ट कर दिया था तथा जिनकों उपार्जन के साधनों से वंचित कर दिया था! और एक व्यक्ति की हत्या कर भी कर दी थी, माकपा ने पिडित परिवारों को राहत प्रदान करने के प्रयास किये! दिनांक 24 जुलाई को माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य कैलाश लिम्बोदिया, इन्दौर शहर कमेटी सचिव सी.एल. सर्रावत कमेटी सदस्य भागीरथ कछवाय एंव छगन चौहान, माता प्रसाद मौर्या खरगोन इकाई के सचिव वासुदेव विसनो का एक दल राहत सामग्री लेकर खरगोन के प्रभावितों के बीच गया तथा प्रभावितों में से सबसे ज्यादा जरूरत मंद 24 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया इनमें वसीम भाई भी शरीक थे जिनके दोनों हाथ कटे हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार ने ने इन पर रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने काआरोप लगाकर बुलडोजर से इनकी दुकान को तोड़ दिया था, माकपा नेताओं के सामने कई महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पतियों या बच्चों को पिछले 4 महिनों से झुंटे आरोप लगाकर जेल में बन्द कर रखा है, जमानत पर भी भी नहीं छोड़ा जा रहा है कमाने वाला पुरूष जेल में बन्द होने से भीख मांग कर गुजारा करना पड रहा है, माकपा ने आश्वासन दिया है कि प्रशासन को कार्यवाही करेंगें तथा कानूनी सहायता प्रदान करेंगें!
राहत सामग्री पाने वालोँ की सुचि
1- नसीम भाई 2- सिराज बी 3- रूबीना बी 4- साबीर खान 5- मुजीब खान 6- अकीला 7- मुकख्तियार मुर्तजा 8- असलम अब्दुल रहमान 9- इसहाक कल्लु 10- बख्तावर रमजान 11- कल्लु सत्तार 12- फारूक असलम 13- रेखा राजु वर्मा 14- चन्दु बाई 15- रंजीता यादव 16- अकरम 17- असलम मजीद 18- साजिद 19- जलीय अब्दुल करीम 20- शबाना असलम 21- दिलावर बख्तावर 22- मन्सुर नबाब 23- सलमा जहीर 24- फिरोज कल्लु इन सभी ने राहत सामग्री प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की!





