मुनेश त्यागी
हम ब्राह्मण हैं,
हम क्षत्रिय हैं,
हम वैश्य हैं,
हम शूद्र हैं।
हम हिंदू हैं,
हम मुसलमान हैं,
हम बौद्ध हैं,
हम सिख हैं,
हम इसाई हैं,
हम पारसी हैं।
हम आदमी नहीं हैं,
असल में हम झुनझुनें हैं,
जिन्हें लुटेरे नेता,
सत्ता में बैठे लोग,
और लुटेरे पूंजीपति
जिस तरह भी चाहें,
हमें मिल जुलकर बजा रहे हैं
और हम बज रहे हैं।





