अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जनपद अध्यक्षों को लेकर बीजेपी का दावा- 121 भाजपा समर्थक जीते, कांग्रेस का पलटवार- भ्रमित कर रहे भाजपाई

Share

भोपाल

मध्यप्रदेश में जनपद पंचायतों में बीजेपी का दबदबा नजर आ रहा है। बुधवार को पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि 121 जनपदों में बीजेपी समर्थिक कैंडिडेट अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। वहीं 43 जनपद पंचायताें में कांग्रेस और 2 जनपदों में गौंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थिक कैंडिडेट अध्यक्ष बने हैं। चार जनपदों में निर्दलीय अध्यक्ष चुने गए हैं। बीजेपी समर्थितों की जीत पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह को बधाई दी है। भाजपा द्वारा जारी की गई नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्षों की लिस्ट पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- आप तो ऐसे न थे वीडी शर्मा जी, ब्राह्मण झूठ नहीं बोलता पर आप? आपने जिन विजयी जनपद अध्यक्षों की सूची जारी की एक पेज पर 4 कांग्रेसी नाम, तो बाकी? BJP का ट्वीट गले में तिरंगा? रीवा नईगढ़ी से विजयी ममता तिवारी के पति का भी ट्वीट देख लीजिएगा! मस्तक पर तिलक…जुबां पर झूठ?

CM बोले- अब गांवों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट और रोजगार पैदा करने पर फोकस

पहले चरण की जनपद पंचायत के अध्यक्षों का परिणाम आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा 170 जनपद पंचायतों के चुनाव में 121 पर बीजेपी के समर्थक अध्यक्ष बने हैं। जनपद पंचायतों में बीजेपी को अपार सफलता मिली है। अब गांव में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर हमारा फोकस रहेगा। सड़क, स्कूल, आंगनवाड़ी, बाजारों का विकास किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि गांव पूरी तरह से स्वच्छ हों। पेयजल की उपलब्धता नल-जल के माध्यम से हो इस पर तेजी से काम करेंगे।। जिन गांव के टोले-मजरे सड़कों से छूट गए हैं। उन्हें सड़कों से जोडने के लिए अभियान चलेगा।

वीडी बोले- BJP सत्ता का दुरुपयोग नहीं करती

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा जैसा हमने चुनाव के पहले कहा था वैसे ही परिणाम ग्रामीण निकाय के चुनाव में आए हैं। जनपदों के चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिली है। कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस का एक भी जनपद में अध्यक्ष नहीं बना। मैं जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और जनता को बधाई देता हूं। भाजपा कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करती। उज्जैन में चार जनपद सदस्यों को वोट डालने से रोक दिया और परिणाम घोषित कर दिया। उज्जैन में जिन मतदाताओं के साथ अन्याय हुआ है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

जनपद अध्यक्ष पति ने लिखा- भाजपा समर्थक होने की बात अफवाह

रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत की अध्यक्ष बनी ममता तिवारी के पति कुंज बिहारी तिवारी ने फेसबुक पर लिखा- सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई कि कुछ लोग नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी को भाजपा समर्थित बता रहे हैं, तो मैं आपको बताना चाहूंगा यह सब अफवाह है ना तो मैं कुंज बिहारी तिवारी न हीं मेरी पत्नी ममता कुंज बिहारी तिवारी ने भाजपा की सदस्यता नही ली है। अध्यक्ष पद पर नईगढ़ी जनपद क्षेत्र की जनता जनार्दन बैठी है। जीत जनता की है।

एमपी कांग्रेस का दावा- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस समर्थकों को अपनी सूची में जोड़ा

जनपद अध्यक्षों को लेकर मप्र कांग्रेस के सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार किया गया है। इसमें कांग्रेस ने दावा किया है कि शिवपुरी जिले के खनियाधाना में अनीता लोधी, जबलपुर ​​​​​​​के मझौली में विद्या दिनेश चौरसिया, रीवा के मऊगंज में नीलम सिंह, नईगढ़ी में ममता कुंजबिहारी तिवारी, सिंगरौली के देवसर में प्रणव पाठक और सतना के सुहावल से कांग्रेस समर्थक राजेश रावत जनपद अध्यक्ष बने हैं।

आगर में पर्ची से हुआ जनपद अध्यक्ष का फैसला

आगर जनपद अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्ची उठाकर फैसला किया गया। इसमें भाजपा समर्थित धर्मकुंवर अध्यक्ष चुनी गई।धर्मकुवर के परिवार से पहली बार किसी ने चुनाव लड़ा और वे जनपद अध्यक्ष बन गईं। कांग्रेस समर्थित पुष्पा कुंवर और बीजेपी समर्थित धर्मकुंवर पिता दूले सिंह भाचाखेड़ी के बीच चुनाव हुआ। 16 जनपद सदस्यों ने वोट डाले, जिसमें दोनों प्रत्याशियों को 8-8 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार दिनेश सोनी ने गंगापुर के 8 वर्षीय बालक गोपाल से पर्ची उठवाई। जिसमें बीजेपी समर्थित धरमकुवर पिता दुलेसिंह निवासी गांव भाचाखेडी के नाम की पर्ची आने पर रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बीजेपी समर्थित के जीतने के बाद यहां आतिशबाजी कर बीजेपी समर्थकों के द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।

पर्ची उठाका जनपद का फैसला करने वाले बच्चे को मिला पांच हजार का इनाम

पर्ची उठाका जनपद का फैसला करने वाले बच्चे को मिला पांच हजार का इनाम

पर्ची उठाने वाले को दिए पांच हजार रुपए

जिस बालक ने पर्ची उठाई उसे जीती दावेदार के परिजनों ने पांच हजार का इनाम भी दिया। दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर पर्ची उठाने के लिए एक बच्चे को बुलाया गया। ऐसे में वहां से अपनी मां के साथ गांव गंगापुर जा रहे बालक गोपाल को रोका। उसे जनपद कार्यालय में पर्ची उठाने के लिए लाया गया। जब बालक ने पर्ची उठाई तो उसमें बीजेपी समर्थित धरम कुंवर का नाम आने के बाद परिजन खुश हो गए। उन्होंने गोपाल को इनाम में 5000 हजार रुपए भी दिए। अचानक पांच हजार रुपए मिलने से बालक और उसकी माता बेहद खुश हो गए। गोपाल ने खुशी जाहिर कर रुपए अपनी माता को सौंप दिए। दोनों खुशी-खुशी अपने घर चले गए। जिले की बड़ोद में भी बीजेपी समर्थित सुशीलाबाई मेहरबान सिंह अध्यक्ष बनी है। अब गुरुवार को जिले की सुसनेर और नलखेड़ा जनपद अध्यक्ष का फैसला होगा।

इन 13 जिलों में कांग्रेस नहीं बना पाई एक भी अध्यक्ष

प्रदेश के 13 जिलों में आज हुए चुनाव में 13 जिलों में कांग्रेस एक भी अध्यक्ष नहीं बना पाई। राजधानी भोपाल, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, झाबुआ, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह, अलीराजपुर, कटनी में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष बने हैं।

​​​​​​​इन जनपद पंचायतों में निर्विरोध बने अध्यक्ष

जनपद पंचायतजिलानवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष
सोहावलसतनाराजेश कुमार रावत
उंचेहरासतनाअंजू भार्गवेन्द्र सिंह
गैरतगंजरायसेनविजय पटेल
विदिशाविदिशावीर सिंह रघुवंशी
जबेरादमोहविनोद राय
ढ़ीमरखेड़ाकटनीसुनीता-संतोष दुबे
बड़वाराकटनीसुधा-घनश्याम जायसवाल
करेलीनरसिंहपुरप्रतिज्ञा परिहार
सागरसागरसविता-पृथ्वी सिंह
रहलीसागररश्मि-सुरेश कश्यप
मानपुरउमरियाममता सिंह
राजनगरछतरपुरप्रेमबाई कुशवाह
सीतामऊमंदसौररुकमणी बाई मांगीलाल
उदयपुरारायसेनगंगोत्री मेहरा
नसरुल्लागंजसीहोरअंजू अवध पटेल
नटेरनविदिशासंगीता
बरघाटसिवनीआभा जितेन्द्र
घंसौरसिवनीसविता उईके
सैलानारतलामकैलाशी बाई
ईसागढ़अशोकनगरचंदा-रंजीत सिंह यादव
अशोकनगरअशोकनगरनारानी बाई परिहार
भोपालफंदाप्रमोद राजपूत
जनपद पंचायतों के अध्यक्ष

जनपद पंचायतों के अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपदों के नए अध्यक्ष

जनपद पंचायतों में बीजेपी को बहुमत

जनपद पंचायतों में बीजेपी को बहुमत

इंदौर में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट

इंदौर में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट

यहां कांग्रेस के अध्यक्ष बने

  • गुना :पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघौगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस की प्रज्ञा चंद्रमोहन मीणा अध्यक्ष बनीं।
  • खंड़वा : कांग्रेस की मीनाबाई खंड़वा जनपद अध्यक्ष चुनी गईं । यहां अल्पमत में होने के बावजूद कांग्रेस को जीत मिली। पांच निर्दलीयों सहित दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।
  • टीकमगढ़ : उमा भारती के गृह जिले टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला-रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनी हैं।
  • छतरपुर : कांग्रेस समर्थक ममता चंद्रशेखर तिवारी निर्विरोध छतरपुर की जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आशा यादव निर्वाचित हुई।
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनीं

बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनीं

अपडेट्स…

  • मप्र के 52वें जिले निवाड़ी में भाजपा विधायक अनिल जैन की पत्नी निरंजना जैन निवाड़ी जनपद पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं। वोटिंग के दौरान निरंजना जैन को 19 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी दशरथ पटेल को 5 वोट मिले।
  • खंडवा जनपद में कांग्रेस समर्थित मीनाबाई रामपालसिंह सोलंकी जनपद अध्यक्ष बनीं। अल्पमत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी रूपाली पटेल को हराया। 23 वोट में से 13 मीनाबाई और 10 रूपाली को मिले।
  • सागर की बंडा जनपद में लोकेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष बने। उन्हें 14 वोट मिले।
  • जबलपुर की सिहोरा जनपद में रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री अध्यक्ष बनीं। रश्मि और छोटू मास्टर को 11-11 वोट मिले। इस पर पर्ची निकालकर जनपद अध्यक्ष चुना गया। बरगी में कांग्रेस समर्थित चन्द्रकिरण गिरी गोस्वामी जीती। 22 में से 13 सदस्यों का समर्थन मिला।
  • नर्मदापुरम की सिवनी मालवा से मृगेंद्र मंडलोई जनपद अध्यक्ष चुने गए।
  • पन्ना में गीता गोपाल कोरी जनपद अध्यक्ष और धर्मेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष बने।
  • उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह और विधायक महेश परमार के बीच बहस हो गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें