इसके बारे में सीबीआई ने चार्जशीट में खुलासा किया था कि शेख़ सोहराबुद्दीन अमित शाह का ही आदमी था,जिसका उपयोग अमित शाह सालों से गुजरात के व्यापारियों,उद्योगपतियों से पैसे ऐंठने के लिए करते थे !
सोहराबुद्दीन की हत्या को ऐसे प्रदर्शित किया गया था कि ये मोदी को इसलिए मारने आया है क्योंकि मोदीजी हिंदुओं की रक्षा करते हैं !
सोहराबुद्दीन की हत्या मोदीजी की छवि चमकाने के लिए की गई !

____________
जबकि सीबीआई की चार्जशीट कहती है कि “हिंदू व्यापारियों, मार्बल व्यापारियों से लाखों रुपए चौथ ऐंठने के लिए सोहराबुद्दीन का दुरूपयोग तत्कालीन गुजरात सरकार के मंत्री और अब भारतीय गणराज्य के गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात राज्य के पुलिस डायरेक्टर जनरल बंजारा द्वारा मिल-जुलकर किया जा रहा था !अकेला सोहराबुद्दीन ही नहीं था जिसे इस प्रकार बताकर मार दिया गया कि “ वह मोदी को मारने आया था !”
इस्लामी आतंकी कहकर 22 निरपराध मुसलमानों की हत्या
खुद गुजरात सरकार के आँकड़े के अनुसार “वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2007 तक के बीच गुजरात में ऐसे 22 बेगुनाह लोगों की हत्या की गई जिन्हें कहा गया कि ये इस्लामी आतंकी हैं और ये मोदी को मारने आए थे ! “,“मोदी की जान को ख़तरा है !”वाला ये कॉन्सेप्ट बहुत पुराना है और यह काल्पनिक कांसेप्ट राजनीतिक रूप से मोदी के लिए ग़ज़ब का फ़ायदा देने वाला भी !
मोदी के ‘हिन्दू हृदय सम्राट ‘ की छवि उभारने के लिए निरपराधों की जघन्यतम् हत्याएं !
____________
इससे मोदी की “हिंदू हृदय सम्राट ” वाली इमेज बनती है कि ‘मोदी को हिंदुओं के हित में काम करने की वजह से टार्गेट किया जा रहा है ! ‘ और दूसरी तरफ़ मुस्लिमों के लिए नफ़रत भी फैलती है कि मुस्लिम इतने बुरे और आतंकी होते हैं ! जबकि हकीकत में मुस्लिमों का इससे कोई सम्बंध ही नहीं होता है !
इन निरपराधों की हत्या में भ्रष्ट नेता, पुलिस और गैंगस्टर्स
________________
व्यापारियों-उद्योगपतियों से चौथ ऐंठने के काम में नेता,पुलिस और गैंगेस्टर्स तीनों का गठबंधन होता है जिसमें धर्म का कोई रोल नहीं होता है !
आतंकी या मोदी-शाह द्वयी द्वारा कराए गए अधिकतर एनकाउंटर फर्जी !
_____________
“मोदी की जान को ख़तरा है ,”कहकर मारे गए अधिकतर एंकाउंटर, जाँच में फ़र्ज़ी निकले हैं !ये पूरा एक खेल है, इमेज बिल्डिंग का है ! भोली भाली जनता को ये खेल पता नहीं चल पाते
साभार -सुप्रसिद्ध लेखक,श्री श्याम मीरा सिंह के फेसबुक वॉल से….
संकलन – निर्मल कुमार शर्मा गाजियाबाद उप्र संपर्क – 9910629632





