अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कथित भारत महान में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटनाओं की बाढ़ !

Share

 -निर्मल कुमार शर्मा

इसी दुनिया के लगभग सभी धर्मों की धार्मिक पुस्तकों में काल्पनिक तौर पर नरक की कल्पना की गई है,जिसमें कथित पापियों को कहीं जिन्दा ही उनके शरीर को ऊपर से नीचे तक आरे से चीरते हुए,कहीं उन्हें खौलते तेल में भूनते हुए, कहीं आग की धधकती दरिया के बीच एक संकरे रास्ते से पापियों को गुजरने की सजा दी जा रही है ! लगभग इसी तरह की सजा अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के संग्रहालय में सिक्ख योद्धाओं या गुरुओं के साथ उनके विरोधी तत्कालीन शासकों ने भी दिए थे,जिनका सचित्र वर्णन वहां के संग्रहालय में दर्शाया गया है ! 

              उक्त वर्णित क्रूरतम् सजाओं के बारे में भुक्तभोगियों द्वारा सही जाने वाली अवर्णनातीत शारीरिक वेदना,दर्द और कष्ट को हृदय से महसूस करने और मस्तिष्क से सोचने पर  एक संवेदनशील,करूणामयी और इंसानियत भरे व्यक्ति का रोम-रोम सिहर जाता है ! हृदय चित्कार करने पर बाध्य हो जाता है !  

 जब पूरा भारत ही एक जीता – जागता नरक बन गया हो ! 

             ______________

              लेकिन उक्त वर्णित घटनाओं की बात छोड़ दीजिए ! वर्तमान समय के समाज और सरकारों के सहमति से उनके पुलिस बलों और पालित गुंडों द्वारा दलितों,अल्पसंख्यकों, आदिवासियों,स्त्रियों,बच्चियों आदि पर अक्सर होने वाली एक से बढ़ कर एक दिल दहला देने वाली घटनाओं की बाढ़ सी आई हुई है ! कहीं किसी दलित लड़की से उसी के गांव के कुछ कथित उच्च जातियों के शोहदे उसके खेत में ही पहले सामूहिक बलात्कार करते हैं, फिर उसकी जीभ काट देते हैं,फिर उसकी रीढ़ तोड़ देते हैं,उसका जानबूझकर समय पर इलाज नहीं होने दिया जाता है,अंततः उसके मौत के बाद उसके शव को भी उस राज्य का मुखिया जबरन अंधेरे में जलाकर खाक कर देता है !

               कहीं एक सत्तारूढ़ दल का विधायक अपने गुंडे गुर्गों के साथ अपने पड़ोसी लड़की से ही सामूहिक बलात्कार करता है,बात यहीं तक नहीं रूकती वह गुंडा विधायक अपने गुर्गों से उसके बाप और भाई की भी निर्मम तरीके से हत्या करवा देता है,उसके रिश्तेदारों को ट्रक से कुचलवा देता है ! कहीं एक 8 वर्ष की नादान लड़की से एक मंदिर का पुजारी बलात्कार करता है,फिर एक पुलिस वाला बलात्कार करता है,फिर कुछ दरिंदे वकीलों का एक समूह इन दोनों बलात्कारियों और हत्यारों के समर्थन में बेशर्मी से जूलूस भी निकालते हैं !

              कहीं अपनी सत्ता की अक्ष्क्षुणता के लिए एक कपटी दरिंदा मुख्यमंत्री मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक ट्रेन के डिब्बे में आग लगाकर हिन्दुओं को ही मरवा डालता है,फिर पूरे राज्य में हिन्दू-मुस्लिम दंगे कराने के लिए उनके जले शवों को खुले ट्रकों में पूरे शहर में सार्वजनिक प्रदर्शन कराता है ! दंगे भड़कने के बाद अपने निर्देशन में सामूहिक कत्लेआम,आगजनी,हत्या और अपने गुंडों के समूहों से अल्पसंख्यक समुदाय की स्त्रियों और बच्चियों से बलात्कार करवाता है,इस दौरान कुछ राज्य प्रायोजित गुंडे गर्भवती महिलाओं के पेट को फाड़कर उनके अजन्मे गर्भस्थ शिशुओं को बाहर खींचकर उनका फूहड़ता की इंतिहा करते हुए सार्वजनिक प्रदर्शन तक भी करने का निम्न स्तरीय घिनौनी हरकत तक करते हैं,फिर उन सभी लड़कियों और महिलाओं की हत्या करके एक सामूहिक कब्र में दफ़न करवा देता है !  

 जिस देश में बड़े -बड़े अपराधी सत्ता के शीर्ष पर ठसक और बेशर्मी से बैठे हों ! 

              ____________________’

            उक्त वर्णित दिल दहला देने वाली घटनाओं की तुलना में अब एक छोटी सी घटना झारखंड राज्य के रांची शहर से एक आदिवासी लड़की पर एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की बीबी द्वारा पिछले 8 वर्षों से किए जाने वाले लोमहर्षक अत्याचार की बात आजकल के समाचार पत्रों में सुर्खियां बनी हुई हैं !आश्चर्य की बात है कि उक्त महिला भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ‘ अभियान की झारखंड राज्य की संयोजक भी थी, तथा वह केन्द्र में सत्ता सीन बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यसमिति की सदस्य भी रह चुकी है ! सोशल मीडिया में उस नरपिशाचिनी औरत का फोटो बीजेपी के मनोज तिवारी सरीखे नेताओं के साथ तथा अभी -अभी नवनिर्वाचित महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के साथ भी वायरल हो रहा है ! 

               आश्चर्य और अत्यंत दु :ख की बात है कि एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर में ही,जिस घर में वह वर्तमान समय में रह भी रहा है,पिछले 8वर्षों से एक नौकरानी का काम करनेवाली आदिवासी युवती से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली जालिमाना अत्याचार उसकी बीबी द्वारा ही किया जा रहा है,और उस आईएएस अधिकारी को इतनी क्रूरतम् घटना की पूरे 8 वर्ष तक भनक तक नहीं लगी है ! यह तो असंवेदनशीलता और असहिष्णुता की पराकाष्ठा ही कहीं जाएगी ! 

               यह तो भला हो उसके लड़के का जो उसके अंदर अभी भी इंसानियत,दया और करुणा बरकरार है,जो झारखंड राज्य के सचिवालय में कार्यरत अपने एक मित्र को अपनी मां द्वारा अपने घर पर काम करनेवाली नौकरानी पर की जाने वाली जुल्म की कहानी को बता दिया ! जिससे इस इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना की जानकारी बाहरी दुनिया को मिली और तब जाकर उस नौकरानी को मुक्त कराया जा सका है ! 

इस देश में सब कुछ ब्रिटिश कालीन ! 

                _____________________

         हकीकत यह है कि इस देश में ब्रिटिश साम्राज्य वादियों द्वारा अपने हित के लिए तथा ब्रिटिश साम्राज्य वादियों से बगावत करनेवाले काले और गुलाम भारतीयों पर ज़ुल्म करने और जबरन टैक्स या मालगुजारी वसूल करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक फौज खड़ी कर दी गई थी,यथा दारोगा,कलेक्टर आदि- आदि ,जो भले ही देखने में भारतीय हों, लेकिन जिनका दिल और दिमाग दोनों ब्रिटिश साम्राज्यवाद के हितरक्षक हो। दु:ख की बात है कि इस देश के कथित स्वतंत्र होने के बाद भी इस ब्रिटिशकालीन व्यवस्था को भंग करके भारतीय परिवेश के अनुसार भारतीय समाज और जनता के हित में नये सिरे से पुनर्गठन ही नहीं किया गया ! उन्हीं ब्रिटिश साम्राज्य वादियों द्वारा बनाए गए सभी कानून – कायदों और व्यवस्था को जस का तस लागू कर दिया गया !

              आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडियन पिनल कोड या Indian Pinal Code जिसे आईपीसी भी कह देते हैं,तक भी भारत के स्वतंत्रता के बाद नहीं बनाया गया है,यह भी ब्रिटिश कालीन अंग्रेजी राज का ही बना हुआ है ! कोर्ट – कचहरी आदि के सभी कानून भी अंग्रेजी राज से उधार लिए गए कानून भी इस देश के कथित स्वतंत्रता के बाद सीधे -सीधे आम भारतीय समाज और जनता पर थोप दिए गए हैं ! 

            आज इस कथित भारतीय गणतंत्र की यह स्थिति हो गई है कि इस व्यवस्था में बड़े-बड़े खूंख्वार अपराधियों,हत्यारों,बलात्कारियों, दंगाइयों और माफियाओं को,जिन्होंने हजारों बेगुनाह लोगों को सरेआम,दिनदहाड़े,आगजनी  करवाकर,लोगों को सामूहिक तौर पर जिंदा जला दिया है,हत्या करवाया है,सामूहिक तौर पर उनके शवों को बड़े गड्ढे खोदकर गाड़ दिया है ! जब उन जैसों को सजा नहीं मिल पा रही है ! तब हम ये कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि अपने घर की एक नौकरानी पर अत्याचार करनेवाली एक अदनी सी औरत को सजा मिल जाएगी ? 

 जिस देश में शहीद – ए – आजम भगतसिंह की फांसी भी व्यर्थ चली गई हो ! 

            ________________________

            जब सुप्रीमकोर्ट के जज सत्ताधारियों के चमचे हो जाएं,चुनाव आयोग उनकी चाटुकारिता करने लगे,इनकम टैक्स,प्रवर्तन निदेशालय, केन्द्रीय जांच एजेंसी आदि स्वायत्त संस्थाओं के अफसर सत्ताधारियों के इशारों पर नाच रहे हों,तब यह ढिंढोरा पीटना कि इस देश में लोकतंत्र है, इससे बड़ा झूठ हो ही नहीं सकता ! वास्तव में इस कथित भारत महान में लोकतंत्र का एक कंकाल मात्र बच गया है ! अब इसे जल्दी से जल्दी दफन कर देना चाहिए !

           -निर्मल कुमार शर्मा ‘गौरैया एवम् पर्यावरण संरक्षण तथा देश-विदेश के सुप्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिकाओं में वैज्ञानिक,सामाजिक, राजनैतिक, पर्यावरण आदि विषयों पर स्वतंत्र,निष्पक्ष,बेखौफ,आमजनहितैषी,न्यायोचित व समसामयिक लेखन,संपर्क-9910629632, ईमेल – nirmalkumarsharma3@gmail.com

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें