अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ऐसे परखिये मिर्च की शुद्धता 

Share

जूली सचदेवा

*काली मिर्च*

काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। मगर बाजार में काली मिर्च के दानों में कोई काले रंग की चीज मिलाकर मिलावट की जाती है। इससे ये देखने में तो बिल्कुल काली मिर्च की तरह लगती है। मगर सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है

         काली मिर्च की क्वालिटी चैक करने के लिए एक टेबल पर काली मिर्च के कुछ दाने रखें। अब इसे हाथों से हल्का दबाएं। अगर काली मिर्च शुद्ध होगी तो यह आसान से टूट नहीं पाएगी। इसके विपरीत अगर यह मिलावटी होगी तो यह आसानी से टूट जाएगी।

      काली मिर्च में मिलावट जांचने के लिए पांच ग्राम काली मिर्च एक ग्लास अल्कोहल में डालें। यदि पांच मिनट बाद भी कुछ बीज तैरते रहे तो उसमें पपीते के बीज या काली मिर्च के खोखले मिर्च की मिलावट की गई है।

*लाल मिर्च*

काली मिर्च की तरह लाल मिर्च पाउडर में भी मिलावट की जाती है। इसमें साबुन, रेत, लाल मिर्च, ईंट, टाक का पाउडर मिलाया होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र खराब होने के साथ शारीरिक विकास में बांधा आती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। मगर आप आसानी से इसकी भी जांच कर सकती है।

        1/2 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इसे चम्मच या किसी चीज से हिलाएं बिना नीचे की स्तह पर जाने दें। अगर यह स्तह पर लग जाए तो आपका लाल मिर्च पाउडर नकली है। इसके अलावा पाउडर को हथेली पर रखकर हल्के से रगड़े।

     अगर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट होगी तो आपको इसमें किरकिरापन महसूस होगा। इसके अलावा इसमें चिकापन महसूस होने पर समझ जाए कि मिर्च में साबुन का पाउडर मिलाया गया है। (चेतना विकास मिशन)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें