अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाने वाले केजरीवाल के मंत्री का इस्तीफा

Share

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर विजयादशमी के दिन दिल्ली में बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाने का आरोप है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसका वीडियो शेयर करके मंत्री की बर्खास्ती की मांग की थी। बताया गया है कि राजेंद्र पाल गौतम के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने भी नाराजगी जताई थी।

राजेन्द्र पाल गौतम आम आदमी पार्टी के दलित नेता हैं। वे दिल्ली की सीमापुरी सीट से विधायक हैं। केजरीवाल सरकार में उनके पास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति/जनजाति, रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- BJP के खिलाफ लड़ता रहूंगा। वे मेरे नाम पर केजरीवाल को टारगेट कर रहे थे। अपने नेता पर मैं आंच नहीं आने दूंगा।

मंत्री ने खुद भी शेयर किया था अपना वीडियो
मंत्री राजेंद्र पाल ने 5 अक्टूबर को हुए इस इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है। आज मिशन जय भीम के तत्वावधान में अशोका विजयादशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!।’

धर्म परिवर्तन का भी आरोप
यह दीक्षा कार्यक्रम जय भीम मिशन ने किया था, जिसमें 10 हजार से ज्यादा लोग आए थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुफ्त सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है। AAP धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गई है।

राजेंद्र पाल ने कहा था- मेरी आस्था से किसी को क्या दिक्कत
वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री राजेंद्र गौतम ने कहा था, ‘भाजपा देशद्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करे। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आजादी देता है। भाजपा की जमीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है।’

गुजरात में लगे थे केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर

गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की सड़कों पर शनिवार को हिंदू विरोधी नारों के साथ पोस्टर दिखाई दिए थे। इन पोस्टर्स में अरविंद केजरीवाल को मुस्लिम टोपी पहने दिखाया गया था। एक पोस्टर में लिखा है- मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है- मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता। यह पोस्टर मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के विरोध में लगाए गए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें