अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

लोग बुरी तरह से रो रहे हैं

Share

मुनेश त्यागी

आज कुछ लोग
कहते फिर रहे हैं
कि वे हिंदूओं
को जगा रहे हैं।
मैं कहता हूं कि
हिंदू जग नहीं रहें हैं,
वे तो बुरी तरह से रो रहे हैं,,,

मंहगाई के वारों से,
रोज कुलांचे भर रही
आर्थिक गैरबराबरी से,
जुमले बन गए नारों से,
सरकार के झूठे वादों से,
बेरोजगारी के थपेडों से,
लगातार बढ़ते अन्यायों से,
शोषण के रौंदते कदमों से,
दनदनाते हुए अपराधों से,
रोज रोज बढ़ रहे दामों से,
रोजाना हो रहे अपमानों से,
भूख और गरीबी की कराहों से,
औरतों पर बढ़ते अत्याचारों से,
लगातार खाली फिर रहे हाथों से,
महिलाओं पर रोज हो रहे अपराधों से,
किसानों मजदूरों पर बढ़ते अत्याचारों से,
जनता की एकता को तोड़ते हथियारों से,
देश व समाज विरोधी नीतियों और नारों से,
साम्प्रदायिक और नफरती सिपहसालारों से,
गंगा जमुनी तहजीब को रौंदते हुए विचारों से,
बलात्कारियों को दिये गये फूलों और हारों से,
सांप्रदायिक नफरत के शिकार बने नौजवानों से,
हिंदू मुसलमान दंगों और फसादों के आह्वानों से,
सरकार द्वारा छीने जा रहे जरूरी अधिकारों से।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें