अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत जोड़ो यात्रा चित्रदुर्ग के बोमागोंडाहल्ली से कोनासागर पहुंची

Share

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 925 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

भारत जोड़ो यात्रा में हर एक दिन जनसैलाब बढ़ता ही जा रहा है, यह हुजूम, बस जनसैलाब नहीं, भारत की चेतना है, जो जाग चुकी है और गंतव्य की ओर अग्रसर है।

आज नागपुर में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में दक्षिणायन नागपुर द्वारा आयोजित सभा में. योगेन्द्र यादव,राम पुनियानी, गणेश देवी जी, प्रतिभा शिंदे, फिरोज मिठिबोरवाला, के रानडे, विलास भोंगाडे, पारुमिता गोस्वामी, अरुणा सबाने, प्रो. प्रमोद मुनगाडे, आशा सक्सेना, समिक्षा गनविर, राज असरोंडकर, शकिल अहमद और अन्य कई साथी उपस्थित रहे।

साथ ही महाराष्ट्र के कई जन आंदोलनों ने भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने और उससे जुड़ने का निर्णय लिया।

आज नागरिक समाज के प्रतिभागी दो ग्रुप में राहुल गांधी जी के साथ चले। जिसमें डॉ. विजयमा (वरिष्ट पत्रकार एवं समाज सेवी), पुष्पालता (प्रोफेसर), शिवराम अय्यर (लेखक एवं समाज सेवक), डी नागराज (प्रदेश अध्यक्ष डीएसएस सम्योजक), जिगनेश एंकर (डीएसएस), यन्नु इंकटेश (डीएसएस), गोलाल्ली शिवप्रसाद (गायक एवं समाज सेवी) और दलित संघर्ष समिति के कई वरिष्ठ नेता शमिल हुए।

सभी ने देश को एकजुटता का संदेश देते हुए एक साथ इस नफरत के माहौल के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।

आज़ की यात्रा शाम सात बजे मोलकलमुरू में समाप्त हुई 

*मीडिया सेल | नागरिक समाज संगठन – भारत जोड़ो यात्रा*

संपर्क करें: 9935880422

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें