अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेंचुरी मिल मजदूरों के आंदोलन के 5 साल पूरे

Share

आज ही के दिन ठीक आज से 5 साल पहले यानी कि 17 अक्टूबर 2017 बिरला मैनेजमेंट के द्वारा सेंचुरी मिल को अवैध तरीके से दो-दो बार फर्जी बिक्री कर बंद कर दिया गया था। ना मजदूरों की सहमति ली गई थी और ना ही राज्य सरकार से अनुमति ली गई थी। इतना बड़ा भ्रष्टाचार जिस पर सरकार और प्रशासन मौन है। यह आजादी के अमृत महोत्सव की एक तस्वीर सेंचुरी आंदोलन है।

 1000 से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हुए, और तब से लेकर आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 तक अहिंसा, त्याग, समर्पण का चुनौतीपूर्ण संघर्ष सत्याग्रह रोजगार आंदोलन के रूप में चला। और अभी भी जारी है।

जब तक सेंचुरी श्रमिकों को अपना हक और अधिकार नहीं मिलता जब तक जारी रहेगा।

इस रोजगार आंदोलन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने वाले देश भर के तमाम साथियों को सेंचुरी आंदोलन सलाम करता है।

और आगे भी आप सभी साथियों के माध्यम से सेंचुरी के श्रमिकों को न्याय मिले ऐसी उम्मीद और अपेक्षा करते हैं।

सेंचुरी श्रमिकों की पंचवर्षीय आंदोलन की।

पंचवर्षीय काली दिवाली के रूप में रोजगार के हजारों दीपक जलाए जाते हैं।

रोजगार आंदोलन की तरफ से सभी देशवासियों को आने वाली दीपावली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

आओ हम सब मिलकर इस दिवाली युवाओं के लिए रोजगार का दीपक जलाएं।

रोजगार बचाओ,

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें