अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खरगोन में बम की तरह फटा टैंकर, कंकाल बन गई युवती; इंदौर में पिता के सामने बेटे का मर्डर

Share

खरगोन में बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तभी टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयावह था कि 20 साल की एक युवती का केवल कंकाल ही बचा। साथ ही वहां मौजूद 21 लोग झुलस गए।

हादसा बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव में हुआ। यहां टैंकर टर्न पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। टैंकर झिरनिया जा रहा था। टैंकर पलटने के करीब दो घंटे बाद धमाका हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 7 बच्चे और 14 महिला-पुरुष शामिल हैं। अभी तक 17 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 4 का इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है।

पेट्रोल-डीजल टैंकर के पलटने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आग की लपटें कई मीटर ऊपर तक उठने लगीं।

पेट्रोल-डीजल टैंकर के पलटने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आग की लपटें कई मीटर ऊपर तक उठने लगीं।

डीजल-पेट्रोल लूटने पहुंचे थे ग्रामीण
टैंकर पलटने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही लोग टैंकर के पास पहुंचे। ये अपने घरों से डीजल-पेट्रोल भरने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ये ब्लास्ट हो गया, जिससे लोग घायल हो गए। टैंकर में 8 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था।

BPCL का था टैंकर
घटना का पता चलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर लोगों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना को लेकर BPCL के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम खंडवा से रवाना हो चुकी है। वे पूरे मामले की जांच करेंगे।

संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां हादसे में झुलसे लोगों की जानकारी ली। उनके साथ आईजी भी मौजूद थे।

संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने यहां हादसे में झुलसे लोगों की जानकारी ली। उनके साथ आईजी भी मौजूद थे।

शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ
अंजनगांव के सरपंच डॉ. उमराव ने बताया, जब लोग टैंकर को देखने पहुंचे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण तेज ब्लास्ट हुआ। यहां मौजूद 20 साल की रंगूबाई पिता गोरेलाल की मौत हो गई। आग में युवती जलकर खाक हो गई। आग के बुझने के बाद युवती का सिर्फ कंकाल नजर आया।

टैंकर के पलटने के बाद तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में 20 साल की युवती आ गई। आग लगने से युवती का सिर्फ कंकाल ही बचा।

टैंकर के पलटने के बाद तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में 20 साल की युवती आ गई। आग लगने से युवती का सिर्फ कंकाल ही बचा।

हादसे में यह हुए घायल, इनमें 8 बच्चे
राहुल पिता कन्हैया (19), नत्थू पिता नानसिंह (15), संजय पिता शोभाराम (10), राहुल पिता गोरेलाल (14), बादल पिता भावसिंह (12), सितरन पिता प्रकाश (10), लक्ष्मी पता गोरेलाल (15), सपना पिता गोरेलाल (16), कला पति कालू (30), सुरमा बाई पति प्रकाश (40), मीरा बाई पति बबलू (28), मानसिंह पिता भारसिंह (20), कन्हैया पिता तेरसिंह (30), अनिल पिता नत्थू (25), हीरालाल पिता सरदार (20), मालू पिता बेरसिंह (35), रामसिंह पिता नानसिंह (32), गोरेलाल पिता रुकेडिया (45), रमेश पिता सुभान (32), जगदीश पिता गोरेलाल (23)।

राजधानी में सड़कों की दुर्गति देख भड़के CM

MP में हर साल की तरह इस बार भी बारिश के बाद सड़कें जगह-जगह से उखड़ गई हैं। जिसके बाद बने गड्ढों और उड़ रही धूल से आम जनता बेहद परेशान है। कुछ ऐसा ही अनुभव प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भोपाल में हुआ, जब वे राजधानी की कुछ सामान्य सड़कों से गुजरे। 

इंदौर में पिता के सामने बेटे की हत्या

इंदौर में पिता के बेटे की हत्या कर दी गई। आरोपी उसका दोस्त ही था। बेटा मां के कहने पर पिता को बुलाने पहुंचा था। वे बेटे के साथ लौटने लगे तो पिता का दोस्त नाराज हो गया। उसने उसके दोस्त के बेटे की जान ले ली।

इंदौर के एमआईजी इलाके में मामूली बात पर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि पिता के घर नहीं पहुंचने पर मां के कहने पर बेटा उन्हें लेने गैरेज पर पहुंचा था। यहां पिता छत पर उनके दोस्तों के साथ ताश खेल रहे थे। बेटे के कहने पर पिता लौटने लगे तो पिता का एक दोस्त गुस्सा हो गया। उसने बेटे पर हमला किया और भाग गया। घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

बल्ली से कर दिया हमला
TI अजय वर्मा के मुताबिक घटना दीपावली की रात की है। अम्बे चौक पर राजेश ऑटो सर्विस सेंटर की छत पर राजेश पारस, अंकुश पुत्र वासुदेव मौर्य, अंकित और तुलसीराम पत्ते खेल रहे थे। इस दौरान राजेश का बेटा मोहन और भतीजा शुभम वहां पहुंचे। यहां मोहन अपने पिता को साथ घर ले जाने लगा। इस दौरान उसकी अंकुश से बहस हो गई। मोहन ने अंकुश से कहा कि तुम्हारे के कारण मेरे पिता ताश खेलते रहते हैं, घर नहीं जाते। इस बात पर अंकुश नाराज हो गया। और उसने सीढ़ियों से उतरते वक्त मोहन के सिर पर लकड़ी की बल्ली से हमला कर दिया। इससे मोहन गिर गया।

पिता बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे
मोहन को घायल देखकर अंकुश मौके से बल्ली फेंककर फरार हो गया। मोहन को उसके पिता राजेश ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे अरबिंदो अस्पताल ले गए। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। अंकुश पर हत्या का केस दर्ज किया है।

मां ने कहा था पिता को घर लेकर आए
पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात राजेश पारस अपने घर नहीं पहुंचा। भतीजे शुभम और बेटे मोहन को पत्नी आशा ने ढूंढने भेजा था। परिवार के मुताबिक पिता-पुत्र दोनो राजेश ऑटो गैरेज पर ही काम करते थे। राजेश का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। शुभम के परिवार में बड़ा भाई लक्की भी है जो परिवार से अलग रहता है।

 जावरा में हादसे में खत्म हुआ परिवार

रतलाम के जावरा में मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए भीषण हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि घायल बेटी को रतलाम रेफर किया गया है। ये एक्सीडेंट उज्जैन बायपास पर हुआ, जहां कार और बाइक‌ की टक्कर हो गई। 

मुरैना में ट्रेन से कटे दो RPF जवान

मुरैना जिले के सांक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर दो RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) जवानों की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों ड्यूटी पर थे और ट्रेन की शंटिंग चेक कर रहे थे। घटना मंगलवार रात करीब 8.30 बजे की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें