अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 खड़गे की नयी टीम में कमलनाथ को जगह नहीं मिली और दिग्विजय सिंह भी लास्ट

Share

भोपाल. कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम को लेकर सियासत शुरू हो गई है. खड़गे के अध्यक्ष पद संभालने के बाद बनाई गई संचालन समिति में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जगह न दिए जाने और दिग्विजय सिंह का नाम पहले पेज के आखिर में होने पर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी ने कहा दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ जो हुआ वो अपमानजनक है.

काफी विवाद और रस्साकशी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हाल ही में हुआ. मल्लिकार्जुन खड़गे शशि थरूर को हराकर नये अध्यक्ष बने. खड़गे भले ही कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हों लेकिन उससे पहले दिग्विजय सिंह भी इस रेस में शामिल थे. यहां तक कि दिग्विजय सिंह के नामांकन के लिए मध्य प्रदेश के कई कांग्रेस के नेता दिल्ली तक पहुंच गए थे. लेकिन ऐन वक्त पर खड़गे को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया इसलिए दिग्विजय सिंह को अपनी दावेदारी वापिस लेना पड़ी. पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बारे में यह कहा जा रहा है कि वह मध्य प्रदेश पर पूरा फोकस करना चाहते हैं. लिहाजा संगठन में राष्ट्रीय स्तर की किसी जिम्मेदारी से फिलहाल वह परहेज कर रहे हैं.

बीजेपी ने कहा ये अपमानजनक
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपनी नयी टीम की घोषणा की. इसमें कमलनाथ को जगह नहीं मिली और दिग्विजय सिंह का नाम भी काफी नीचे है. बीजेपी को तंज का मौका मिल गया. उसने कहा दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ ये ठीक व्यवहार नहीं हुआ. दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 10 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. इसी तरह कमलनाथ भी केंद्र में कई साल तक मंत्री रहे और कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं. ऐसे में इन दोनों के साथ जो हुआ वो बेहद अपमानजनक है. क्या यह अपमान इन दोनों नेताओं के साथ जानबूझकर किया जा रहा है.

कांग्रेस ने पूछा- शिवराज गडकरी को बाहर क्यों किया
इस मामले में कांग्रेस ने पलटवार किया है. बीजेपी के तंज कसने पर कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा बीजेपी को पहले यह बताना चाहिए कि आखिर उनकी पार्लियामेंट्री बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को क्यों बाहर किया गया ? बीजेपी कांग्रेस के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें तो बेहतर होगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें