अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सूनी आंखों  में  कुछ  ख्वाब  उभार आया हूं

Share

सरल कूमार वर्मा

सूनी आंखों में कुछ ख्वाब उभार आया हूं
एक दिल का दर्द दूसरे में उभार आया हूं

सोचा था मुफलिसी में जीत गया हूं सबसे
मगर कुछ रईसों से बाज़ी हार आया हूं

वो डरे हुए है जो मशहूर थे सच कहने में
उनके दिलों- दिमाग से बोझ उतार आया हूं

गुनाह करता तो मशहूर हो जाता जरूर मगर
अपनी कमाई बदनामी में और धार लाया हूं

जिन्हे वहम था पाकीजा मोहब्बत का उनकी
आंखो के आइने में खुद को उभार आया हूं

बेसुध हुआ है रुपया पीकर अमृत इस कदर
उसकी सेहत को डालर से नजर उतार आया हूं

अब लोगो में न हीरे मिलते हैं न जौहरी “सरल”
मै लोहे से सोने- चांदी का पानी उतार आया हूं
सरल कूमार वर्मा
उन्नाव,यूपी
9695164945

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें