अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

रामायणकालीन नगरों का ध्वस्तीकरण  और पुनर्निर्माण

Share

 सुधा सिंह

     _रामायण के प्रसिद्ध नगर जैसे अयोध्या, चित्रकूट, किष्किंधा इन सभी का बाद में क्या हुआ? आइए देखते हैं :_

        *अयोध्या :*

श्री राम और रघुवंश की राजधानी, सन 1270 में इस पर मुगल आक्रमणकारी बलबन ने आक्रमण किया।

       बलबन ने अयोध्या के सभी मंदिर नष्ट कर दिये, जिस नगरी में रामराज्य की नींव रखी गयी उसी नगरी के बीच चौराहे पर महिलाओ और बच्चों की आपत्तिजनक स्थिति में नीलामी हुई। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा इन मंदिरों का पुनः निर्माण हुआ।

*गंगा तट :*

      यह वो तट था जिसके पास श्री राम ने ताड़का वध करके ऋषियों का उद्धार किया था।

        सन 1760 के समय जब अहमदशाह अब्दाली भारत मे घुस गया तब मराठाओ को जलाने के लिये अब्दाली ने 1 हजार गायों का सिर काटकर इसी गंगा नदी में बहाया। 

*चित्रकूट :*

    वनवास के समय श्री राम चित्रकूट में रुके थे जिस पर 1298 में अलाउद्दीन खिलजी ने कब्जा कर लिया। 5 हजार पुरुष मार दिए गए, हजारों स्त्रियों को अलाउद्दीन खिलजी के हरम में भेजा गया और मंदिर नष्ट कर दिए गए।

    1731 में राणोजी सिंधिया पुनः इस नगरी का उद्धार किया।

 *नासिक :*

      वह स्थान जहाँ लक्ष्मण जी ने शूर्पणखा की नाक काटी थी तथा जो श्री राम की कर्मभूमि थी। इस पर मुहम्मद बिन तुगलक ने हमला किया, तुलगक ने नासिक में स्थित प्रभु श्री राम द्वारा बनाये गए शिवालय में आग लगा दी और 12 दिनों तक भीषण संहार किया।

      नासिक वासियों से अपील की गयी कि वे इस्लाम अपना ले या मरने को तैयार रहे। बाद में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज ने इन मंदिरों को पुनः स्थापित किया।

*किष्किंधा :*

  वानरराज महाराज सुग्रीव का राज्य, जो आगे चलकर विजयनगर साम्राज्य कहलाया। 1565 में तालिकोटा के युद्ध मे विजयनगर साम्राज्य की हार हुई और मुगलो ने सारा राज्य जला डाला, आप आज भी गूगल में हम्पी सर्च करे इसका बहुत बड़ा अवशेष आज भी देखने को मिल जाएगा, जो बताता है कि मुगलों के आने से पहले भारत कितना भव्य था।

       मगर मजहबी आग ने सबकुछ जलाकर राख कर दिया। बाद में मैसूर के यदुवंशियों ने इसका पुनः उद्धार किया।

ReplyForward

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें