अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बेटे की मार्कशीट दिखाकर प्रदीप मिश्रा ने पास होने का किया दावा

Share

हर बार सुर्खियों में रहने वाले प्रदीप मिश्रा इन दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार प्रदीप मिश्रा अपने बेटे के आठवीं के रिजल्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है।उनके बेटे की आठवी में फेल होने की खबर जमकर वायरल हो रही है जिसमें बेटे को फेल बताया जा रहा है और यह सब मुद्दा इसलिए उठा है क्योंकि प्रदीप मिश्रा ने बेलपत्र पर शहद लगाकर शिवलिंग पर चिपकाने पर बिना पढ़े पास होने का दावा किया था।

ऐसे में उनका बेटा अब आठवीं में फेल हो गया है यह खबर काफी वायरल हुई थी, लेकिन अब खुद प्रदीप मिश्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बेटा फेल नहीं बल्कि पास हो गया है।

कुछ दिनों पहले सीहोर में हुई कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने हर माता-पिता को अपने बच्चे से बेलपत्र में शहद लगाकर शिवलिंग पर चिपकाने का टोटका करने का कहा था।

इससे उनका बेटा कभी भी एग्जाम में फेल नहीं होगा, लेकिन खुद प्रदीप मिश्रा का बेटा ही फेल हो गया। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई, लेकिन अब प्रदीप मिश्रा के बेटे की आठवीं के रिजल्ट की कॉपी सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वहां पास दिखा रहा है। इसके साथ ही प्रदीप मिश्रा भी अब अपने बेटे के समर्थन में उतरते हुए नजर आए हैं।

विरोधियों को प्रदीप मिश्रा ने दिया ये जवाब

प्रदीप मिश्रा का कहना है कि उनका बेटा फेल नहीं हुआ बल्कि पास हो चुका है। उन्होंने इस वायरल खबर को साजिश बताया है। लगातार सोशल मीडिया पर प्रदीप मिश्रा के बेटे की फेल होने की खबर से उनका बेटा राघव तनाव में आ गया था।

इसके बाद खुद प्रदीप मिश्रा मीडिया के सामने आए और इस बात की सच्चाई को उजागर किया है।उन्होंने झूठी अफवाह पर रोक लगा दी है। इस घटना को साजिश बताते हुए कहा कि सनातन धर्म की विरोधी उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जब में उनसे टूट नहीं पाया तो इसी बीच अब मेरे बेटे को घसीट ले आए हैं

पंडित ने बताए थे पास होने के लिए उपाय

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पंडित प्रति मिश्रा ने बेलपत्र की पत्ती के बीच शहद लगाकर बच्चे के हाथ उसे शिवलिंग पर चिपकाने पर बच्चे के परिणाम चमत्कारी मिलेंगे। इसका दावा पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

जिसमें बताया गया था कि अगर बच्चा पूरे साल भी पढ़ाई नहीं करेगा और इस तरह का फार्मूला को पूरा करेगा तो उसे कोई भी फेल नहीं कर सकता है। इस तरह के दावे के बाद प्रदीप मिश्रा के बेटे के फेल होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी, लेकिन अब खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने इसका खुलासा करते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें