अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

केसीआर की बेटी कविता के घर पहुंची सीबीआई की टीम

Share

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई (CBI) की टीम तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता से पूछताछ करने बंजारा हिल्स स्थित उनके घर पहुंची है। सीबीआई ने आज टीआरएस (TRS) नेता कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। दिल्ली शराब घोटाले में कथित रिश्वत पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक रिमांड रिपोर्ट में के कविता का नाम सामने आया था। इसके बाद कविता ने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सीबीआई से दूसरी तारीख देने के लिए की थी अपील

इससे पहले 6 दिसंबर को कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। मगर अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्होंने सीबीआई को 5 दिसंबर को पत्र लिख कर दूसरी तारीख देने की अपील की थी। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने 11 दिसंबर को के कविता के घर पर पूछताछ के लिए पहुंचने का फैसला किया। कविता के घर के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कविता के समर्थन में लगाए गए पोस्टर

पुलिस ने एमएलसी के कविता के घर के पास बैरिकेड्स लाग दिए हैं। किसी को भी उनके घर के पास जाने की अनुमति नहीं है। सीबीआई की पूछताछ से पहले कविता के घर के बाहर कई पोस्टर लगे दिखे। पोस्टरों पर ‘फाइटर की बेटी कभी नहीं डरेगी’ जैसे नारे लिखे थे। टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कविता के घर के आसपास पोस्टर लगाए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें