अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने अजमेर में व्यापारियों से यूजर चार्ज वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए

Share

एस पी मित्तल, अजमेर

अजमेर के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने शहर के व्यापारियों से कचरा संग्रहण के तहत यूजर चार्ज की वसूली नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मालवीय 23 दिसंबर को जब अजमेर के नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय परिसर में आयोजित एक सरकारी समारोह में उपस्थित थे, तभी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने मालवीय का ध्यान यूजर चार्ज वसूली की ओर दिलाया। बंसल ने कहा कि प्रदेश के किसी भी नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज नहीं वसूला जा रहा है। अजमेर एकमात्र शहर है जहां नगर निगम जबरन वसूली कर रहा है। बंसल की इस बात का कांग्रेस के नेता महेंद्र सिंह रलावता, विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक नसीम अख्तर आदि ने भी समर्थन किया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कचरा संग्रहण शुल्क के वर्गीकरण का प्रस्ताव नगर निगम की ओर से राज्य सरकार को भेज रखा है। इस पर मालवीय ने समारोह में उपस्थित जिला कलेक्टर अंशदीप से कहा कि जब तक राज्य सरकार के दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक यूजर चार्ज वसूली को स्थगित कर दिया जाए। मालवीय ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जब प्रदेश के किसी भी नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज नहीं वसूला जा रहा है, तब यह वसूली अजमेर में क्यों की जा रही है। मालवीय ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनसेवा के कार्य में जुटी हुई है। ऐसे में छोटे व्यापारियों से जबरन यूजर चार्ज वसूलना उचित नहीं है। व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष बसंल ने मंत्री को बताया कि उनका 70 साल पुराना है, लेकिन फिर भी नगर निगम ने मकान को अवैध मानते हुए तोड़ने के पांच नोटिस दे दिए हैं। यह नोटिस इसलिए दिए गए है ताकि यूजर चार्ज वसूली का विरोध बंद हो जाए। बंसल ने मंत्री को बताया कि गत 20 दिसंबर को अजमेर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे। जिन व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बंद का समर्थन किया, उन्हें भी नोटिस दिए जा रहे हैं। बंसल ने कहा कि नगर निगम का प्रशासन व्यापारियों को डरा रहा है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें