अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विद्वेष के खिलाफ़ चिकानो सिनेमा और ग्रेगरी नावा की फिल्में

Share

राकेश कबीर

हॉलीवुड दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म उद्योग है लेकिन यह भी सच है कि वह भी कंटेन्ट और फॉर्म में ईमानदार नहीं रहा है। जिस तरह जर्मन सिनेमा में तुर्की लोगों का नकारात्मक और पक्षपातपूर्ण चित्रण होता था, साथ ही फातिह अकीन जैसे निर्देशकों ने अभिनय छोड़कर अपनी कहानियों पर फिल्में बनाना शुरू किया, उसी तरह मेक्सिको के अमेरिकन- मेक्सिकन फ़िल्मकारों ने हॉलिवुड में उपेक्षित होकर अपने लोगों के जीवन और सच्चाइयों पर स्वयं फिल्में बनाकर उनको पहचान दिलाई।

फिल्म द रिंग का एक दृश्य

सन 1950 और 1960 के दशक में अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र एवं कैलीफोर्निया में मेक्सिको के प्रवासियों द्वारा किये गए आन्दोलनों को केन्द्र में रखकर चिकानो सिनेमा का निर्माण आरम्भ हुआ। इसे मेक्सिकन-अमेरिकन सिनेमा के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका में बसे प्रवासी मेक्सिकन समुदाय के दैनिक जीवन के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं को चित्रित करती फिल्म निर्माण की इस धारा की पहली फिल्म द रिंग (1952) थी। अमेरिका में रहने वाले प्रवासी मेक्सिकन समुदाय से जुड़ा चिकानो शब्द ‘सांस्कृतिक दमन’ के विरूद्ध उनके प्रतिरोध का प्रतीक शब्द है। चिकानो सिनेमा में मेक्सिकन-अमेरिकन समुदाय का यही प्रतिरोध प्रस्तुत हुआ है। फिल्मों के माध्यम से इस आन्दोलन की आवाज/ संदेश दूर तक पहुंची और आन्दोलन को भी एक मजबूत प्लेटफार्म मिला। चिकानो फिल्म की धारा में फिल्मों और डाक्यूमेन्ट्री दोनों को शामिल किया गया। इस धारा में प्रमुख रूप से Please, Don’t Bury Me Alive (1976), Alambrista! (1977), Raices de Sangre (1978) और Walk Proud (1979) आदि फ़िल्में बनायी गईं। बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सन 1980 के दशक से चिकानो फिल्मों को अमेरिकन पापुलर कल्चर की मुख्यधारा में शामिल किया जाने लगा। इन फिल्मों में स्कूलों और संस्कृति के एकीकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें