लोकप्रिय लेखक प्रशांत दळवी का एक और धमाकेदार नाटक
इन्दौर। सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए रोहिणी हट्टगंडी अभिनीत नाटक ‘चारचौघी’ का मंचन 13, 14 और 15 जनवरी को स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव श्री जयंत भिसे ने बताया कि टीव्ही धारावाहिक, मराठी सिनेमा एवं रंगमंच के साथ साथ अपने अभिनय से हिंदी सिने जगत में अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली ज्येष्ठ अभिनेत्री रोहिणी हट्टगंडी नाटक चारचौघी के माध्यम से सानंद दर्शकों से रूबरू होंगी। नाटक बड़ा होने से तीन अंको में दो मध्यांतर के साथ मंचित किया जाएगा।
मुंबई की स्थापित संस्था जिगीषा निर्मित एवं प्रस्तुत इस नाटक में रोहिणी साथ देने वाले माईल स्टोन कलाकार हैं, कादंबरी कदम, पर्ण पेठे, निनाद लिमये, श्रेयस राजे, पार्थ केतकर एवं मुक्ता बर्वे।
लेखक-प्रशांत दळवी, दिग्दर्शक – चंद्रकांत कुलकर्णी, संगीत-अशोक पत्की, नेपथ्य- संदेश बेंद्रे, प्रकाश योजना – रवी रसिक, वेशभूषा-प्रतिमा जोशी, भाग्यश्री जाधव, रंगभूषा- उलेश खंदारे, सूत्रधार-प्रणीत बोडके, निर्माते – श्रीपाद पद्माकर।
लेखक-प्रशांत दळवी
दिग्दर्शक – चंद्रकांत कुलकर्णी
संगीत-अशोक पत्की
नेपथ्य- संदेश बेंद्रे
प्रकाश योजना – रवी रसिक
वेशभूषा-प्रतिमा जोशी, भाग्यश्री जाधव, रंगभूषा- उलेश खंदारे, सूत्रधार-प्रणीत बोडके, निर्माते – श्रीपाद पद्माकर।
सानंद न्यास के श्री कुटुंबळे एवं श्री भिसे ने बताया कि नाटक ‘चारचौघी’ का मंचन आगामी 13 को मामा मुजुमदार समूह के लिये सायं. 6.30 बजे, 14 को रामुभैय्या दाते समूह के लिये अपराह्न 3 बजे तथा सायं. 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिये एवं 15 रविवार को वसंत समूह के लिये अपराह्न 3बजे एवं सायं 7.30 बजे बहार समूह के लिये होगा।





