अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वेटरनरी कॉलेज में विद्यार्थियों का धरना

Share

महू

महू शहर के समीप आने वाले वेटरनरी कॉलेज में छात्र-छात्रा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

वेटरनरी कॉलेज के विद्यार्थियों का कहना है कि हमें यूजी में इंटर्नशिप करना होती है जिसके लिए हमें मजदूरों से भी कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है। हमें प्रतिदिन के अनुसार केवल 150 रुपए मिलते हैं। इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए अब तक स्टाइपेंड शुरू ही नहीं किया है। हम अपनी जेब से रुपए खर्च कर 50 से 70 किलोमीटर दूर गांवों में और गोशालाओ में इलाज के लिए जाते हैं। इसमें हमे किसी तरह का ट्रेवलिंग अलाउंस भी नहीं मिलता। जबकि दूसरे राज्यों में स्टाइपेंड 12 से 15 हजार रुपए हैं।

प्रतिवर्ष काॅलेज से करीब 200 से 250 विद्यार्थी डाक्टर बन कर निकलते हैं। लेकिन, सरकार द्वारा वेटरनरी डाॅक्टरों के लिए भर्ती ही नहीं निकाली जा रही है। हाल ही में भर्ती निकाली गई जो की लंबे समय बाद निकली थी। इसमें भी केवल 100 चिकित्सकों की ही भर्ती निकाली। हम अपनी मांगों को लेकर पहले भी प्रशासन को सूचित कर चुके हैं। लेकिन, मांगे पूरी नहीं हुई।

हम सभी विद्यार्थियों ने कॉलेज के डीन और एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें