अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शराब आहाते बंद होने से इतने आहत क्यों हो गए कमलनाथ जी,समझ से परे:डॉ नरोत्तम मिश्रा

Share

गृह मंत्री ने कहा..जो प्रदेश हमारे लिए मंदिर व कमलनाथ जी के लिए मदिरा प्रदेश ,यही मानसिकता का अंतर*

*भोपाल। कमलनाथ जी द्वारा मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बताने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो यह ही समझ नही आ रहा कि शराब आहाते बंद होने से कमलनाथ जी इतने आहत क्यों है?*

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी ,कमलनाथ जी भी उसी भावना से बयान दे रहे है। मुझे तो यह ही समझ नही आया कि कमलनाथ जी शराब आहते बंद होने से इतने आहत क्यों हो गए कि मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश बोलकर उसे बदनाम करने में जुट गए।कमलनाथ जी के लिए यह मदिरा प्रदेश हो सकता है हमारे लिए तो यह मंदिर है। हम तो 

 बाबा महाकाल को मध्य्प्रदेश मानते है , मां पीतांबरा को मध्य प्रदेश मानते है। माँ नर्मदा को मध्य प्रदेश मानते है। और कमलनाथ जी आप इस प्रदेश को मदिरा प्रदेश बोल रहे हो। यही  सोच का अंतर है हममे और आप मे।

गृह मंत्री ने कहा कि वैसे भी कमलनाथ जी की मानसिकता हमेशा से ही देश,प्रदेश को दुनिया मे  बदनाम करने की ही रही है। कभी वह महान भारत को बदनाम भारत बता देते है ,कभी कोरोना से हुई मौतों के झूठे आंकड़े पेश कर देते है। अब मध्य्प्रदेश को मदिरा प्रदेश बता कर प्रदेश को भी देश,दुनिया मे बदनाम करने का प्रयास कर रहे है।

गृह मंत्री ने कहा कि वैसे भी कमलनाथ जी को शराब को लेकर कुछ भी बोलने का हक ही नही है। उनकी सरकार के समय  शराब की होम डिलेवरी, महलाओं के लिए अलग शाप खोलने जैसे निर्णय लिए गए थे। कमलनाथ जी कि तो लगता है शराब होम डिलेवरी करा कर घर घर आहते बनाने की योजना थी। आज यही कमलनाथ जी शराब नीति पर ज्ञान दे रहे है। कमलनाथ जी जनता आपका सच जानती है, और आपने जो मदिरा प्रदेश बोल कर प्रदेश की जनता का  अपमान किया है उसका जवाब भी  आपको चुनाव के समय  यह जनता जरूर देगी,यह आप याद रखना

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें