अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

गंगा

Share

मंजुल भारद्वाज


सबसे बड़े प्यासे
उपजाऊ मैदान की प्यास बुझा
जीवन उगाती हो
सभ्यता सींचती हो
पर कैसी सभ्यता?

कपोल कल्पनाओं की किंवदंती
पाखंड,मिथ्या कर्मकांड को सहेजती
गंगा तुम वर्णवाद को पालती हो
जहाँ मनुष्यता खत्म हो जाती है !

शुरू होती है पशुता
गुलामी,भेद, छूत-अछूत का
रक्तपिपासु पाप-पुण्य का शोषण चक्र
प्रारब्ध का लेखा जोखा
पावन,पवित्र ,निर्मल तेरी धारा में
मिलता है वर्णवाद की चक्की में पिसते
अनंत जनों का लहू सदियों से !

हे गंगा तेरा चप्पा चप्पा
कर्मकांड का केंद्र है
जहाँ से फलता–फूलता है
फैलता है वर्णवाद पूरे भारत में
वर्णवाद जो लहूलुहान करता है
पल पल भारत की आत्मा को !

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें