अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पंजाब की जेल में गैंगवार के बाद जश्न,पंजाब सरकार में हड़कंप

Share

अमृतसर

पंजाब की गोइंदवाल जेल में मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के 2 वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाए हैं। इसमें अंकित सेरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के कत्ल का जश्न मना रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

जानिए दोनों वीडियो में क्या है…
पहला वीडियो: सचिन के साथ नजर आए सुरक्षाकर्मी

सचिन भिवानी जेल के अंदर मारकर फेंके गए मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना के शव दिखा रहा है। इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। मगर सचिन भिवानी व उसका साथी गैंगस्टर खुलेआम दोनों के शव दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

दूसरा वीडियो: धमकी दी मूसेवाला को मारा, किसी को नहीं छोड़ेंगे
सचिन भिवानी के साथ लॉरेंस के बाकी गुर्गे इकट्‌ठा हैं। जिसमें वह तूफान और मोहना को मारने का जश्न मना रहे हैं। वह धमकी भी दे रहे हैं कि हमने मूसेवाला को मारा है तो अब किसी को नहीं छोड़ेंगे। 6 दिन पहले गोइंदवाल जेल में लॉरेंस और जग्गू के गुर्गों में गैंगवार हुई थी। जिसमें मनदीप तूफान और मोहना की मौत हो गई जबकि केशव गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस केस में पुलिस ने मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान और मलकीत कीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

वीडियो में नजर आ रहे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर।

वीडियो में नजर आ रहे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर।

जेल नियमों के अनुसार बाहर निकाले थे 2 ब्लॉकों में बंद जग्गू व लॉरेंस के गुर्गे: जेल नियमों अनुसार 26 फरवरी को दोपहर 12 से 6 बजे तक सुरक्षा वार्ड 3 को खोला गया था। वार्ड-3 में तैनात सुरक्षा गार्डों ने जानकारी दी कि ब्लॉक-2 में हवालाती मनदीप सिंह उर्फ तूफान, मनमोहन सिंह उर्फ मोहना, केशव, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया, चरणजीत सिंह और निर्मल सिंह (सभी जग्गू भगवानपुरिया समर्थक) बंद हैं। ब्लॉक नंबर 1 में मनप्रीत सिंह भाऊ, सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, कशिश, रजिंदर उर्फ जोकर, अरशद खान और मलकीत सिंह (सभी लॉरेंस गैंग से संबंधित) बंद हैं।

पहले जग्गू के गुर्गों ने लॉरेंस के साथियों पर हमला किया
सुरक्षा गार्ड ने बताया कि ब्लॉक नंबर 2 से जग्गू गैंग के मनदीप सिंह उर्फ तूफान, मनमोहन सिंह उर्फ मोहना, केशव, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रईया, चरणजीत सिंह और निर्मल सिंह अपने हाथों में पतरियां लेकर ब्लॉक 1 में बंद लॉरेंस गैंग मनप्रीत सिंह भाऊ, सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, कशिश, रजिंदर उर्फ जोकर, अरशद खान और मलकीत सिंह पर हमला करने लिए चले गए।

जेल में मारे गए जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना।

जेल में मारे गए जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना।

लॉरेंस गैंग ने उनसे हथियार छीने और उन्हें ही मार दिया
ब्लॉक में जैसे ही जग्गू गैंग ने हमला किया, लॉरेंस गैंग ने उनके हाथों से हथियार छीन लिए। जिसके बाद ब्लॉक-1 के हवालातियों ने मनदीप सिंह उर्फ तूफान, हवालाती मनमोहन सिंह और केशव को गंभीर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना तुरंत ड्योढी में दी गई।

अस्पताल पहुंचने तक मर चुके थे तूफान और मोहना
इसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जख्मी मनदीप सिंह तूफान, मनमोहन सिंह, केशव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि वहां पहुंचकर मनदीप तूफान और मनमोहन को मृत घोषित कर दिया गया।

लॉरेंस गैंग ने ली दोनों मर्डर की जिम्मेदारी
​​​​​​जेल में हुई गैंगवार में जग्गू के गुर्गों के कत्ल के बाद ​गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा था कि गोइंदवाल जेल में मोहना मानसा और मनदीप तूफान के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग लेता है। इनको हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मलकीत मामा कीटा ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।

गोल्डी ने आगे लिखा- इन्होंने जग्गू के कहने पर दो दिन पहले हमारे भाई मनप्रीत भाऊ ढैपई से मारपीट की थी। आज हमारे भाइयों ने एक तरफ होकर इन्हें मार दिया। इस जग्गू ने हमारे भाई रूपा और मन्नू का ट्रैप लगवाकर एनकाउंटर में मर्डर कराया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने बाद में इसे फर्जी करार दिया था।

क्राइम की दुनिया में अब जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस व गोल्डी बराड़ आमने-सामने हो गए हैं।

क्राइम की दुनिया में अब जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस व गोल्डी बराड़ आमने-सामने हो गए हैं।

मूसेवाला के कत्ल के बाद भी मनाया था जश्न
29 मई को सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद भी इन्हीं कातिलों ने जमकर जश्न मनाया था। पुलिस ने इसका वीडियो अंकित सेरसा के मोबाइल से बरामद किया था। वीडियो में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी कार की आगे वाली सीट पर बैठा हुआ था और सचिन भिवानी कार चला रहा था। शार्प शूटर अंकित सेरसा और दीपक मुंडी के साथ कपिल पंडित पीछे बैठे हथियार लहरा रहे थे।

कार में पंजाबी गाना रब ने मेहर कर दी… चल रहा था और यह सब किसी खेत वाले रास्ते से जा रहे थे। जिन हथियारों की कातिल शार्प शूटर्स नुमाइश कर रहे हैं, उनका इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में हुआ था। वीडियो में पांचों आरोपी 15 से ज्यादा पिस्टल लहराते दिख रहे थे

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें