नीलम ज्योति
चावल की जलेबी बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है.यकीन मानिए घर आए मेहमानों या बच्चों को इसे नाश्ते में सर्व करेंगे तो उन्हें भी खूब पसंद आएगी.
इस जलेबी की खास बात ये है कि ये सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुचाती, ना ही इसे खाने पर पाचन से जुड़ी समस्या होती है और तो और ये बहुत ही कम सामग्री और कम खर्चे में तैयार हो जाती है.
सामग्री :
चावल 1 किलो
एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
सेंधा नमक स्वाद अनुसार
चाट मसाला 2 बड़े चम्मच
फूड कलर जरूरत के मुताबिक
2 मीटर की प्लास्टिक
बनाने की विधि :
रात भर चावल को पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें.
इसके बाद चावल को खूब उबालें, जितने अच्छे से चावल गलेंगे, जिलेबी उतनी अच्छी बनेगी.
अब आपको एक प्लास्टिक की कीप तैयार करनी है. आप इसे घर में भी बना सकती हैं और या फिर ये बाजार में भी मिल जाएगी.
चावल को अच्छी तरह से मसल लें और गाढ़ा घोल तैयार कर ले.
इस गोल में अच्छी तरह से जीरा, नमक और चटपटे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें.
अब इस मिश्रण को कीप में भर लें, ध्यान रहे ज्यादा पतला घोल ना रहे, वरना जलेबीयां सही नहीं बनेगी .
अब एक प्लास्टिक बिछा लें और उस पर तेल लगा लें
अब कड़ी धूप में इस प्लास्टिक को बिछा दें और चावल की जलेबियां इस पर कीप की मदद से बना लें. उसके बाद आप इसे धूप में सूखने दें.
कम से कम 5 घंटे इसे सूखने दें. फिर इसे दोबारा दूसरे दिन धूप दिखाएं.
जब जलेबी पूरी तरह से सूख जाए तो, इससे आप किसी डिब्बाबंद में रख लें.
तेल में तलकर गरम-गरम मेहमानों को चाय के साथ सर्व करें.
(चेतना विकास मिशन)





