अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कृषि मंत्री की सदबुद्धि के लिए उपवास:किसान नेता राहुल राज बोले महाकाल तीनों कानून वापस लेने कृषि मंत्री को दें सदबुद्धि

Share

भोपाल

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य सक्रिय सदस्य राहुल राज सोमवार को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल की सद्बुद्धि के लिए उपवास रखा और चुनाभट्‌टी स्थित शिव मंदिर में पूजा शुरू की। राहुल राज ने कहा कि हम आज भगवान महाकाल से प्रार्थना कर रहे है। ताकि ताकि कृषि मंत्री को सदबुद्धि मिले। वह किसानों के बारे में अपशब्द बोलना बंद करें। वह तीनों काले कानून वापस लेने और समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने में सहयोग करें। बता दें इससे पहले राहुल राज ने कृषि मंत्री के किसानों को आंदोलन वापस लेने और सदबुद्धि दिलाने किए उपवास को ढोंग बताया था।

प्रदेशाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद से राहुल राज ने हाल ही में इस्तीफा दिया है। राहुल राज ने किसान आंदोलन से पीछे हटने के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के फैसले पर नाराजगी जताई थी।

18 को विदिशा में रोकेंगे रेल

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ट्रेन रोको अभियान का आह्वान किया है। इस पर राहुल राज ने कहा था कि पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। वह विदिशा में रेल रोको अभियान में शामिल होंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें