इंदौर
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एक कर्मचारी द्वारा 1 करोड़ रु. का गबन का मामला प्रकाश में आया है। सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मिलाप चौहान ने सरकारी राशि अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसफर की थी। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी ने उसे सस्पेंड कर दिया। पूरी जांच के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
कलेक्टर की लेखा शाखा में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन जारी करने का जिम्मा मिलाप चौहान को दिया गया था। अमानत में खयानत करते हुये 2020 से धीरे धीरे राशि अपने खाते में ट्रांसपर कर रहा था।,कलेक्टर ने मिलाप चौहान को तुरंत निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी है । अपर कलेक्टर राजेश राठौर के नेतृत्व में जाच कमेटी गठित की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद मिलाप के खिलाफ एफ आई आर होगी। अभी यह 1 करोड़ 4 लाख की राशि प्रथम जांच में सामने आई है।विस्तार से जाच के बाद खुलासा होगा कि वास्तविक गवन कितना है। विभाग के सूत्रों के अनुसार मिलाप चौहान के तेवर ऐसे थे कि साथियो को भी कुछ नही समझता था।आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के भोपाल विभाग से 1 ही अकाउंट में 15 से 16 ट्रान्जेक्शन पर सवाल पूछे गए तब खुलासा हुआ है। वही यह भी जानकारी मिली है कि विभाग के कई कर्मचारी उच्च अधिकारियों से कर्मचारी को हटाने की मांग कर रहे थे हालांकि यह मांग मौखिक ही की गई थी।
भरतपुर की सेक्सटॉर्शन गैंग का ब्लैकमेलर गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी शिकायत
राजस्थान के भरतपुर की सेक्सटॉर्शन गैंग के शातिर आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। न्यूड वीडियो कॉलिंग गैंग की ब्लैक मेलिंग से परेशान होकर फरियादी ने क्राइम ब्रांच इंदौर में प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी ने महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल आईडी बनाकर चैट करके झूठे विश्वास में लेकर फरियादी का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपी ने पुलिस अधिकारी बनकर धमकाते हुए, पैसों की मांग करते हुए ब्लैक मेलिंग की थी। पैसे नहीं देने पर न्यूड वीडियो वायरल करने जैसी धमकी देते हुए फरियादी को मानसिक रूप से बार–बार परेशान किया जा रहा था।
दाल मिल मालिक के यहां लाखों की चोरी:सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बंगले में घुसे थे बदमाश
इंदौर के तुकोगंज इलाके के प्रिंसेस पार्क में रविवार देर रात चोरी हो गई। यहां बने आदर्श बंगले में चोर घुस गए। चोरों ने वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके से आने-जाने वालों के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। इनमें से संदिग्धों की पहचान की जाएगी।
इंदौर के तुकोगंज इलाके में तीन बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर बंगले में चोरी की। बदमाश यहां से लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। यहां बदमाशों की सीसीटीवी से तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक वारदात प्रिंसेस पार्क की है। यहां 571 साउथ तुकोगंज में आदर्श बंगले में रविवार रात बदमाशों ने चोरी की। यह बंगला दाल मिल मालिक रामअवतार जाजू का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बंगले के मेन गेट के यहां रात करीब दो बजे बदमाश दीवार लांघकर अंदर घुसे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड मांगीलाल के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद एक बदमाश मांगीलाल के पास ही बैठा रहा। दो बदमाश बंगले के अंदर घुसे। यहां से कुछ देर बाद चोरी की और गार्ड मांगीलाल के पास बैठे दूसरे बदमाश को साथ लेकर फरार हो गए।

सिक्योरिटी गार्ड मांगीलाल पुलिस को वारदात की जानकारी देते हुए
सिक्योरिटी गार्ड के हाथ पैर बंधे देख पुलिस को दी सूचना
सुबह सिक्योरिटी गार्ड को लोगों ने वहां देखा। जिसके बाद उसके हाथ पैर खोले ओर मामले में पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद यहां क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक मांगीलाल बयान बदल रहा है। आसपास रिहायशी इलाका होने के साथ रेस्टोरेंट और होटल है। जहां बाहर भी सिक्योरिटी रहती है। राम अवतार का परिवार गमी में बाहर गया है। पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है।





