अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सीएम शिवराज को सपने में भी कमलनाथ ही दिखते हैं-बाला बच्चन

Share

बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने इंदौर में मीडिया से चर्चा की। जहां उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह को सपने में कमलनाथ दिखते हैं।

दरअसल, गुरुवार को इंदौर के प्रेस क्लब में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मीडिया से चर्चा करने पहुंचे। बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा। सीएम द्वारा कमलनाथ पर दिए एक बयान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये सीएम का डर है। जिस तरह से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न को खूब ठोका था और शेन वॉर्न ने आस्ट्रेलिया जाकर बोला था कि सचिन तेंदुलकर सपने में भी दिखते है, ऐसे ही शिवराज सिंह जी को कमलनाथ जी सपने में भी दिखते है। आदिवासियों को लेकर उन्होंने कहा कि ये राज्य देश का सबसे बड़ा आदिवासी राज्य है। लगभग 22-23% आदिवासी यहां रहते है। कई आदिवासियों को ये लगा है कि शिवराज सरकार ने उन्हें खूब छला है। मध्यप्रदेश का आदिवासी इस सरकार के खिलाफ सोच बनाया है और वे कमलनाथ जी के साथ खड़े है।

महू में हुई घटना को लेकर वे बोले कि जो प्रशासनिक और पुलिस कसावट हमारी सरकार में रही है वह अभी इसमें नहीं है। जब हम उनके परिजनों से मिलने गए थे तब आदिवासी युवती के पिता के मुंह से हमने सुना कि 12 बजे फोन आया उसके आधे घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि आपकी बेटी की डेथ हो गई है। हमने एफआईआर की मांग की, पहले ही हो जाती तो ये घटना भी नहीं होती। उन्होंने जबलपुर की एक घटना का भी जिक्र किया। इंदौर में प्रिंसिपल को जलाने की घटना पर उन्होंने कहा कि कहीं भी जुर्म, अपराध होता है तो हम उसे विधानसभा, सड़क और मीडिया में उठाते है, ऐसी घटना नहीं होना चाहिए। सरकार ने प्रदेश की जनसंख्या के हितों की रक्षा की जो शपथ ली है वह होना चाहिए, अगर सरकार चुकती है तो हम उसे दमदारी से उठाते है। इन सब पर कमलनाथ जी की पैनी नजर रहती है। वे बोले कमलनाथ जी की चक्की जरूर धीमी चलती है, लेकिन वह बारिक पीसती है।

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना –

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 की बात करें तो करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद शिवराज सिंह जी ने बोला था कि इस समिट से 29 लाख रोजगार के पद सृजन होंगे, सीएम उद्योग लाने की बात करते है, इनवेस्टर्स लाने की बात करते है वहीं दूसरी तरह निवेश प्रोत्साहन योजना में आप बजट को क्यों कम करते जा रहे है ? उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में एक जवाब आया है यशोधरा राजे जी के द्वारा कि हमारे रोजगार कार्यालय में जो पंजीयन है वहां 37 लाख 80 हजार से ज्यादा शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन है और 1 लाख 12 हजार से ज्यादा अशिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन है। हमारी सरकार जाने के पहले 22 लाख बेरोजगारों का पंजीयन था और अब वह काफी बढ़ गया है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अभी तक हमें व्यापमं का न्याय नहीं दिला पाई है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के पेपर लीक होना यानी व्यापमं 2004 में जो आया है उसमें अपनी जड़े नीचे तक गहरी कर ली है।

स्टूडेंट्स और बेरोजगारों ने आत्महत्या को गले लगाया

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि मप्र में बीजेपी सरकार और बेरोजगारी ने साथ-साथ पैर पसारे है। स्टूडेंट्स में बेरोजगारी की निराशा काफी हद तक व्याप्त है। जिसके कारण वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे है। उन्होंने एक आंकड़ा भी पेश किया जिसमें उन्होंने बताया कि बीजेपी के बीते 17 सालों के कार्यकाल में 17 हजार 326 स्टूडेंट्स और बेरोजगारों ने आत्महत्या को गले लगा लिया है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की सिंतबर से दिसम्बर 2022 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मप्र में 2 करोड़ 50 लाख 97 हजार लेबर फोर्स है यानी काम करने वाले लोग है और लेबर पार्टिसिपेशन रेट 38. 18 प्रतिशत है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 15 से 19 वर्ष के 36.95 प्रतिशत युवाओं को प्रदेश में काम नहीं मिल रहा है, 20 से 24 साल के 34.76 प्रतिशत युवाओं को काम नहीं मिल रहा है और 25 से 29 साल के 15 प्रतिशत युवाओं को काम नहीं मिल रहा है। महिलाओं के लिए तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, 15 से 19 वर्ष की 100 प्रतिशत युवतियों को 100 प्रतिशत काम नहीं मिल रहा है, 20 से 24 वर्ष की युवतियों 82.41 प्रतिशत और 25 से 29 वर्ष की महिलाओं को 12.76 प्रतिशत महिलाओं को काम नहीं मिल रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें