अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से संवाद

Share

एस पी मित्तल,अजमेर

चित्तौड़ के सांसद सीपी जोशी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने 23 मार्च को राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया। व्यस्तताओं के बीच ही जोशी से 24 मार्च को मोबाइल पर मेरा संवाद हुाअ। प्रारंभिक बातचीत में जोशी बेहद उत्साहित लगे। जोशी ने स्वीकारा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा भरोसा किया है। उन्हें ऐसे समय में  प्रदेशाध्यक्ष  बनाया, जब आठ माह बाद विधानसभा और 14 माह बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि चुनौती तो है कि लेकिन राजस्थान में भाजपा संगठन मजबूत स्थिति में है, इसलिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव जीतेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरे उतरेंगे। प्रदेश में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में भारी गुस्सा है, इसका फायदा भी चुनावों में भाजपा को मिलेगा। जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़े जन आंदोलन किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाएं लागू की है, उनका लाभ घर घर तक पहुंचाया जाएगा। मोदी के नेतृत्व में जहां देश का चहुंमुखी विकास हुआ है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत पहचान बनी है। आज पूरी दुनिया में भारत की धाक है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व की बात है कि नरेंद्र मोदी उनका नेतृत्व कर रहे हैं। अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही उन्होंने सबसे पहले पीएम मोदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन के लिए जो दिशा निर्देश देगा, उस पर प्रभावी तरीके से अमल किया जाएगा। संगठन को चलाने में राजस्थान के सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा। जोशी ने कहा कि वे जल्द ही प्रदेशभर का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा प्रदेश है, इसकी अपनी समस्याएं भी है। जब डबल इंजन की सरकार होगी तो समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा। जोशी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास अवरुद्ध हुआ है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें