अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चीन ने ताइवान को फिर डराया, आज से सैन्य अभ्यास

China Taiwan
Share

चीन ने ताइवान के चारों तरफ सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। चीन के सैन्य अभ्यास को लेकर ताइवान की सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। हालांकि अमेरिका ने इसकी कड़ी निन्दा की है और इसे नामंजूर कर दिया है।

दरअसल, ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन यूएसए यात्रा पर थीं। उनके लौटने के एक दिन बाद, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने घोषणा की कि चीन आज शनिवार से शुरू होने वाले ताइवान के आसपास तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास आयोजित करेगा।

पीटीआई के मुताबिक बयान में कहा गया है कि चीन “फाइटर गश्त” आयोजित करेगा और ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास और ताइवान के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में “योजना के अनुसार” अभ्यास करेगा। बयान में कोई और विवरण नहीं दिया गया है।

त्साई ने यूएस हाउस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी से बुधवार को लॉस एंजिल्स में मुलाकात की, जिससे चीन नाराज हो गया है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है।

ताइवान के अधिकारियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई मैक्कार्थी की बैठक के लिए कम गंभीर प्रतिक्रिया की उम्मीद की थी, लेकिन फिर भी उन्होंने यह भी कहा था कि वे चीन द्वारा और अधिक अभ्यास करने की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।

ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने कहा था कि चीन सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग और विमानन मार्गों पर अभ्यास कर रहा है और यह “गैर-जिम्मेदार, नाजायज व्यवहार” है। ताइवान के कैबिनेट प्रवक्ता ने अभ्यास की गंभीर निंदा करते हुए कहा था कि रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइटों पर हैकरों ने हमला किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें