संयुक्त किसान मोर्चा के ‘रेल रोको ‘आह्वान पर आज देश भर में किसान 12 बजे 4 बजे तक रेल पटरियों पर बैठे हैं। वहीं पटना में किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में रेल रोकी। सचिवालय हाल्ट पर रेलवे ट्रैक जाम करने को लेकर पप्पू यादव की पार्टी JAP के एक दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में यूनाइटेड किसान फ्रंट के तत्वावधान में जम्मू के चन्नी हिमात क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहत अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान संगठनों ने रेल रोकी है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको अभियान हरियाणा में 80 स्थानों और पंजाब के 15 जिलों में 21 स्थानों पर शुरू हो गया है। नरवाना व बरसोला में रेलवे ट्रैक पर किसान बैठ गए हैं। फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैक जाम कर दिया गया हैै। पंजाब के पठानकोट में चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गौतमबुद्धनगर में किसान दनकौर रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने पहुंचे हैंं। सभी किसानों से सुबह 11 बजे दनकौर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेल रोकने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकले थे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने बताया है कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नही लेगी तब तक देश भर में आंदोलन चलता रहेगा।
किसान मजदूर संघर्ष समिति के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव स्वर्ण सिंह पंधेर, जसबीर सिंह पिद्दी, गुरलाल सिंह पंडोरी रण सिंह ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के तहत पंजाब के 11 जिलों में 32 स्थानों पर किसान ट्रेन के पटरी पर बैठे हैं।
दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रेवाड़ी सीमा के साथ लगते जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर बैठे किसानों ने फैसला किया है कि वे राजस्थान व हरियाणा सीमा स्थित अजरका रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हैं। हरियाणा-राजस्थान के किसान दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग को जाम कर दिया गया हैै। इस दौरान कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।
हरियाणा में किसान संगठन 4 घंटे के लिए ट्रेनों को रोक रहे हैंं। इस दौरान लंबी दूरी की 19 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें दिल्ली-अंबाला लाइन पर 8 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर जबक रोहतक और बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाली 4-4 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हिसार, रेवाड़ी और सिरसा से गुजरने वाली , इन जिलों में भी किसान ट्रैक पर धरना दें रहे हैं। टोल प्लाजा धरना दे रहे किसान संगठनों ने बताया है कि वे सभी स्टेशनों के पास यार्ड में ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्वक हो रहा है। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए किसानों द्वारा वॉलंटियर की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।
किसानों ने किया देश भर में रेल की पटरियों को जाम




