अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 ब्रेकिंग न्यूज़:फायटर जेट की को-पायलट बनीं राष्ट्रपति मुर्मू,फारूक अब्दुल्ला बोले- लाल किले को कैसे छुपाओगे?

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम में सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी। सुखोई में उड़ान भरने वाली वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी इस फाइटर जेट से उड़ान भरी थी। उस समय पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। प्रतिभा पाटिल से भी पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे।

1. राष्ट्रपति मुर्मू की सुखोई जेट में 30 मिनट की उड़ान, फायटर जेट की को-पायलट बनीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट चलाया। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया। एयरफोर्स के मुताबिक, 30 मिनट की उड़ान में राष्ट्रपति ने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया। विमान ने समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी। एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया।

मुर्मू ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि देश की रक्षा क्षमताओं में इजाफा हुआ है। अब जमीन, आसमान और समुद्र में देश की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, उस समय वे रक्षा मंत्री थीं।

2. किताबों से मुगलों के चैप्टर हटाने पर फारूक अब्दुल्ला बोले- लाल किले को कैसे छुपाओगे?

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इतिहास को कभी नहीं मिटाया नहीं जा सकता। NCERT की किताबों से मुगलों के चैप्टर भले ही हटा दिए गए हों, लेकिन शाहजहां, औरंगजेब, अकबर, बाबर, हुमायूं और जहांगीर को कैसे भूलेंगे। उन्होंने हम पर 800 सालों तक शासन किया है। जब लोग ताजमहल देखने जाएंगे तो उन्हें क्या बताया जाएगा कि इसे किसने बनवाया था? फतेहपुर सीकरी के बारे में क्या कहेंगे? वे हुमायूं के मकबरे और लाल किले को कैसे छिपाएंगे?

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। इतिहास नहीं बदलेगा। हम नहीं रहेंगे, लेकिन इतिहास रहेगा। दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही में 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए थे। इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से जुड़ा चैप्टर हटा दिया गया।

3. कांग्रेस नेता ने सूरत कोर्ट के जज की जीभ काटने की बात कही, कानून मंत्री बोले- वे निराश हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडाणी के मुद्दे पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अडाणी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए बेनामी पैसे किसके हैं? राहुल ने कांग्रेस छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरदित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा समेत 5 नेताओं पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट के साथ एक ग्राफिक फोटो शेयर किया। इसमें अंगेजी में अडाणी (ADANI) लिखा है और उसके एक-एक अल्फाबेट के साथ गुलाम, सिंधिया, किरण, हिमंता और अनिल लिखा हुआ है। अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो इन सभी नेताओं का नाम राहुल ने अडाणी के साथ जोड़ा है।

इधर, तमिलनाडु में कांग्रेस नेता मणिकंदन ने सूरत के जज की जीभ काटने की धमकी दी है। उनके इस बयान पर कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये पहली बार नहीं हो रहा है, जब कांग्रेस ने न्यायपालिका को धमकी दी है। इमरजेंसी से पहले भी कांग्रेस के लोगों ने न्यायपालिका पर हमला बोला था। वे अब भी ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वे निराश हैं।

4. PM मोदी बोले- कुछ लोग भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बचने सुप्रीम कोर्ट गए थे, उल्टे पांव लौटना पड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना में परिवारवाद को लेकर फिर विपक्ष पर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा कि परिवारवाद वाले हर चीज पर कंट्रोल चाहते हैं, लेकिन मोदी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार कर दिया है। इससे परिवारवादी ताकतें बौखला गई हैं। CBI और ED के मनमाने इस्तेमाल को लेकर 14 विपक्षी दलों की याचिका 5 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस पर PM ने तंज किया और कहा कि कुछ लोग तो भ्रष्टाचार पर हो रही कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें झटका दे दिया और उन्हें वहां से उल्टे पांव लौटना पड़ा।

PM मोदी पिछले 14 महीने में पांचवीं बार तेलंगाना पहुंचें। यहां उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो सिकंदराबाद से तिरुपति तक चलेगी। इसके बाद PM तमिलनाडु पहुंचे और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही चेन्नई एयरपोर्ट पर बने नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया।

5. ताइवान के पास चीन की मिलिट्री ड्रिल, 8 जंगी जहाज और 40 से ज्यादा फाइटर जेट शामिल

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ये मिलिट्री ड्रिल तीन दिन चलेगी। चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिका विजिट के तुरंत बाद ये कदम उठाया है। चीन ने पिंगटन आईलैंड के पास 4 इलाकों में मिलिट्री ड्रिल शुरू की है। ये इलाका ताइवान के काफी करीब है। ताइवान ने कहा कि पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 8 वॉरशिप और 42 फाइटर जेट्स दिखाई दिए हैं।

7 अप्रैल को ही चीन ने अपने 2 लड़ाकू विमान और शेनडोंग समेत 3 वॉरशिप ताइवान के पास तैनात कर दिए थे। चीन ने इस अभ्यास को ‘यूनाइटेड शार्प सोर्ड’ नाम दिया है। ये मिलिट्री ड्रिल पहले ताइवानी तट से 100 किमी दूर होती थी, लेकिन इस बार ये सिर्फ 50 किमी दूर की जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • कांगो में विद्रोहियों के हमले में 22 लोगों की मौतपूर्वी कांगो में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समूह का इस सप्ताह में यह दूसरा बड़ा घातक हमला है। ओइचा के मेयर निकोलस कम्बाले ने बताया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लोगों ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी किवु प्रांत के बेनी क्षेत्र में लोगों पर हमला किया। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘दुश्मन ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।’’ कम्बाले ने बताया कि इस हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई।
  • केन्या में ट्रक के अन्य वाहनों से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
  • तंजानिया से लगी हुई पश्चिमी केन्या की सीमा के पास एक ट्रक के अन्य वाहनों से टकरा जाने और लोगों के लिए पैदल चलने वाली जगह पर चढ़ जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के एक कमांडर ने बताया कि दुर्घटना मिगोरी शहर में एक प्रमुख राजमार्ग पर ट्रक चालक के ब्रेक पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। मिगोरी काउंटी के कमांडर मार्क वंजला ने बताया कि ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने का अभियान चल रहा है और इस बात की आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रक चालक ने दुर्घटना से पहले बार-बार वाहन का हॉर्न बजाया। ट्रक चावल की बोरियों को पड़ोसी तंजानिया के सीमावर्ती शहर इसबनिया की ओर ले जा रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने और अन्य लोगों द्वारा ट्रक से चावल लूटने का एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।
  • सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कानूम मंत्री किरण रिजिजू
  • केंद्रीय कानून मंत्री आज जम्मू से श्रीनगर जाते समय छोटा सा कार एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस हादसे में किरण रिजिजू बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। रिजिजू को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें