अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शहर में जल संकट से दो जगह बिफरे लोग

Share

पल्हर नगर झोन के सामने 60 फीट रोड का पानी के लिए रोक दिया रास्ता

इंदौर । 60 फीट रोड पर नगर निगम के झोनल कार्यालय पर क्षेत्र की दो कालोनियों के लोगों ने नर्मदा की लाइन को लेकर प्रदर्शन कर दिया। लोगों ने कहा कि कई सालों से उन्हें नर्मदा के पानी का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक यहां पाइप लाइन नहीं बिछाई गई। बाद में रहवासियों ने 60 फीट रोड का रास्ता रोक दिया और सडक़ पर ही बैठ गए।

विद्या पैलेस कालोनी और पद्मालय कालोनी के सैकड़ों लोग आज सुबह कुशाभाऊ झोन कार्यालय पहुंचे और घेराव कर दिया। इस दौरान जब कार्यालय में से कुछ अधिकारी बाहर आए और प्रदर्शन कर रहे रहवासियों से बात करने लगे तो एक अधिकारी ने उनसे अपशब्द कह दिए, जिससे वे नाराज होकर चक्काजाम करने बैठ गए। रहवासियों ने बताया कि वे टैंकर और बोरिंग के सहारे हैं, लेकिन उससे भी पूर्ति नहीं हो पाती है। यहां पिछले पांच साल से जलसंकट बना हुआ है और लगातार यहां नर्मदा की पाइप लाइन बिछाने को लेकर आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। रहवासियों ने नर्मदा लाओ संघर्ष समिति बनाई है, जिसके बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया।

बस्ती में पहुंचे पानी के टैंकर, जिन्हें पानी नहीं मिला वे पहुंच गए प्रदर्शन करने
दूसरी ओर आज हवा बंगला झोनल कार्यालय पर पांच वार्डों के लोगों ने जलसंकट को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की, लेकिन प्रदर्शन के पहले ही निगम अधिकारियों ने पानी के टैंकर दौड़ा दिए, जिससे कई महिलाएं प्रदर्शन छोड़ पानी भरने लगीं और कुछ महिलाएं झोनल कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंच गईं। झोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 79, 80, 82, 83 और 85 में पिछले कई दिनों से जलसंकट बना हुआ है और लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान महिलाओं को लेकर झोनल कार्यालय पहुंचे, लेकिन टैंकरों से पानी भरने के चक्कर में महिलाएं तितर-बितर हो गईं। बाद में महिलाओं को समझाकर लाया गया। हालांकि यहां जलसंकट को देखते हुए अधिकारियों ने टैंकरों से पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें