अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़:25 अप्रैल को शुरू होगी देश की पहली वाटर मेट्रो,उत्तरी सेना के कमांडर ने सर्च ऑपरेशन को रिव्यू किया

Share

पुंछ में आतंकियों ने स्टील बुलेट्स दागीं थीं:आर्मी के हथियार भी चुराए; राउत बोले- 20 दिन में गिर जाएगी शिंदे सरकार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को हुए हमले में आतंकियों ने आर्मी ट्रक पर स्टील बुलेट्स दागी थीं। ये बुलेट्स बख्तरबंद शील्ड को भेदने में सक्षम हैं। NSG और NIA की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच से जुड़े अफसर ने बताया कि एक स्नाइपर ने आर्मी ट्रक को निशाना बनाया। इसके बाद ट्रक पर फायरिंग हुई और ग्रेनेड फेंके गए।

सैनिकों को जवाबी कार्रवाई का समय नहीं मिला। आतंकी हमले वाली जगह से भागने से पहले जवानों के हथियार भी चुरा ले गए। पुंछ में हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवान शहीद हुए थे। वहीं एक जवान घायल हुआ था। जिस आर्मी ट्रक पर भाटा धुरियन जगंल के पास हमला हुआ था, वह पास के गांव में लोगों के इफ्तार के लिए फल और खाने के सामान ले जा रहा था।

उधर, शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार अगले 15 से 20 दिनों में गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट का डेथ वारंट जारी हो चुका है। अब ये तय होना है कि इस पर साइन कौन करेगा। राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में देरी के कारण शिंदे सरकार की लाइफलाइन बढ़ी है। हमारी पार्टी को फैसले का इंतजार है।

25 अप्रैल को शुरू होगी देश की पहली वाटर मेट्रो:कोच्चि में प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को केरल के कोच्चि में देश की पहली वाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा मंगलवार को PM मोदी तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क का इनॉगरेशन भी करेंगे।

पोर्ट सिटी कोच्चि में वाटर मेट्रो सर्विस को 1,136.83 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत कोच्चि सिटी से आस-पास के 10 आइलैंड्स को जोड़ा जाएगा।

कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं।

कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शेयर किया वीडियो
इस कभी न रुकने वाली कनेक्टिविटी का यह काम बैटरी-ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बोट्स से किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कोच्चि वाटर मेट्रो को राज्य का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि साउदर्न स्टेट्स के ट्रांसपोर्ट एंड टूरिज्म सेक्टर्स के लिए अच्छा समय आने वाला है।

इस प्रोजेक्ट में बैटरी-ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट में बैटरी-ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक हाइब्रिड बोट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।

वर्ल्ड क्लास कोच्चि वाटर मेट्रो अपनी जर्नी के लिए तैयार
विजयन ने लिखा, ‘वर्ल्ड क्लास कोच्चि वाटर मेट्रो अपनी जर्नी के लिए तैयार है। यह कोच्चि में और उसके आसपास के 10 आइलैंड्स को जोड़ने वाला केरल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल्स हैं, जिसकी लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है। इस प्रोजेक्ट को गवर्नमेंट ऑफ केरल (GoK) और KfW ने फंड किया है।’ KfW एक जर्मन फंडिंग एजेंसी है।

डिजिटल तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं यात्री
इस प्रोजेक्ट के पहले फेज में जल्द ही हाई कोर्ट-वाइपिन टर्मिनल्स से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनल्स तक सर्विस शुरू की जाएगी। यात्री ‘कोच्चि-1’ कार्ड का यूज करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा वे डिजिटल तरीके से टिकट बुक भी कर सकते हैं।

कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है।

कोच्चि वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 1,136.83 करोड़ रुपए है।

तिरुवनंतपुरम में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे PM
PM मोदी 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव का दौरा करेंगे। 25 अप्रैल को वह तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

यात्री 'कोच्चि-1' कार्ड का यूज करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं।

यात्री ‘कोच्चि-1’ कार्ड का यूज करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं।

तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखेंगे
यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे 11 जिलों को कवर करेगी। वहीं कोच्चि वाटर मेट्रो के अलावा प्रधानमंत्री डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ सेक्शन का रेल इलेक्ट्रिफिकेशन का उद्घाटन भी करेंगे।

1. उत्तरी सेना के कमांडर ने सर्च ऑपरेशन को रिव्यू किया, 30 लोगों को हिरासत में लिया गया

उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर कमांड हॉस्पिटल में पुंछ हमले में घायल जवान से मुलाकात की। उन्होंने जवान से कहा कि हमले के जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। जनरल द्विवेदी ने आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का भी जायजा लिया। इससे पहले 22 अप्रैल को उन्होंने हमले वाली जगह का भी दौरा किया था।

अफसरों के मुताबिक, पुंछ हमले में पूछताछ के लिए 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। सुरक्षा बल घने जंगल में तलाशी के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। माना जा रहा है कि आतंकी एक साल से अधिक समय से राजौरी और पुंछ में रह रहे थे और उन्हें इलाके की पर्याप्त जानकारी थी।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को आर्मी के ट्रक पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। मामले की जांच NSG और NIA की टीम कर रही है। घटना को लेकर रविवार को एक नई जानकारी सामने आई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक आतंकियों ने ट्रक से जा रहे जवानों पर हमले के लिए स्टील कोर बुलेट्स का इस्तेमाल किया। ये बुलेट्स बख्तरबंद ढाल को भी भेदने में सक्षम थीं।

माना जा रहा है कि भाटा धुरियन के घने जंगल वाले इलाके में एक स्नाइपर ने ट्रक को आगे से निशाना बनाया। इसके बाद अन्य आतंकवादियों ने ट्रक पर गोलियां बरसाईं और ग्रेनेड फेंके। लिहाजा सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करने का समय तक नहीं मिला।

जिस ट्रक पर हमला किया गया। उसके पास से ये बुलेट्स और खोल मिले हैं।

जिस ट्रक पर हमला किया गया। उसके पास से ये बुलेट्स और खोल मिले हैं।

सेना के ट्रक में इफ्तार के लिए खाने का सामान था। इसे लेकर वे पास के गांव जा रहे थे। ये जवान आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक यूनिट से थे। हमले के बाद आतंकवादी सैनिकों के हथियार लेकर फरार हो गए।

ये बुलेट्स बख्तरबंद वाहन को भी भेद सकती हैं।

ये बुलेट्स बख्तरबंद वाहन को भी भेद सकती हैं।

सेना के ट्रक पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि ट्रक पर आसपास से भी गोलियां दागी गई हैं।

सेना के ट्रक पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि ट्रक पर आसपास से भी गोलियां दागी गई हैं।

NSG और NIA ने जानकारी जुटाई
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सहित विभिन्न एजेंसियों के विशेषज्ञों ने पिछले दो दिनों में घटनास्थल का दौरा किया है और घातक हमले वाली जगह का दौरा किया और हमले को लेकर स्पष्ट जानकारी जुटाई।

हालांकि जिस क्षेत्र में हमला हुआ था, उसे लंबे समय से आतंकवाद मुक्त माना जाता रहा है। भाटा धुरियन जंगल इलाका आतंकवादियों के लिए भारत में घुसपैठ का रास्ता था। यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर आतंकी आते रहे हैं। यह इलाका घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं वाला है।

घटनास्थल पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच की। उसे मौके पर आतंकी हमले के सबूत मिले हैं।

घटनास्थल पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच की। उसे मौके पर आतंकी हमले के सबूत मिले हैं।

अब तक 12 से अधिक लोग हिरासत में
अधिकारियों ने कहा कि पुंछ हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल घने जंगल का मुआयना करने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि आतंकवादी सुरक्षा के जाल से बचने के लिए घने जंगल में सुरक्षित ठिकाने बनाने में कामयाब रहे हैं या पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस गए होंगे।

हमला गुरुवार दोपहर 3 बजे भाटा धुरियान जंगल में हुआ। यह पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

हमला गुरुवार दोपहर 3 बजे भाटा धुरियान जंगल में हुआ। यह पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

विदेशी भाड़े के सैनिकों की हरकत
अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट में हमले में कुछ विदेशी भाड़े के सैनिकों सहित लगभग पांच आतंकवादियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। घात लगाकर हमला करने के बाद आतंकवादियों ने संभवतः ग्रेनेड के साथ-साथ स्टिकी बमों का भी इस्तेमाल किया जिससे वाहन में आग लग गई।

अधिकारियों ने कहा कि हमले को अंजाम देने वालों के बारे में माना जाता है कि वे एक साल से अधिक समय से राजौरी और पुंछ में थे और उन्हें इलाके की पर्याप्त जानकारी थी। यह काफी कठिन है।

ग्रेनेड अटैक और फायरिंग के बाद ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ग्रेनेड अटैक और फायरिंग के बाद ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ओडिशा और पंजाब के रहने वाले थे शहीद जवान
शहीदों की पहचान लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह के रूप में हुई है। इनमें से लांस नायक देबाशीष बसवाल ओडिशा के रहने वाले हैं, अन्य चार शहीद पंजाब के निवासी हैं।

हमले में लश्कर का हाथ
उन्होंने बताया कि यह इलाका जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) का गढ़ है क्योंकि इसका कमांडर रफीक अहमद उर्फ ​​रफीक नई इसी इलाके का रहने वाला है। सूत्रों ने कहा कि अभी तीन से चार आतंकवादी समूह राजौरी और पुंछ क्षेत्र में सक्रिय हैं। जैश-ए-मोहम्मद की प्रॉक्सी शाखा, प्रतिबंधित आतंकी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ऐसी खरें हैं कि यह प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा की करतूत है।

जज, नागरिक और पुलिसकर्मियों को मार दिया था
गुरुवार के हमले ने दो दशक पहले एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले की याद दिला दी। 5 दिसंबर 2001 को भाटा धुरियन जंगल के पास देहरा की गली के जंगलों में हुए हमले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीके फूल, एक नागरिक और दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।


2. राउत बोले- गवर्नमेंट का डेथ वारंट जारी हो चुका, सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद
संजय राउत ने कहा कि गवर्नमेंट का डेथ वारंट जारी हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने (16 मार्च को) उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के धड़ों की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। ये याचिकाएं पिछले साल राज्य में हुए राजनीतिक उठापटक से जुड़ी हुई थीं। एक याचिका में शिंदे के साथ गए 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य घोषित ठहराने की मांग की गई थी।

राउत को उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में उद्धव गुट के पक्ष में फैसला सुनाएगा। शनिवार को राउत ने दावा किया कि BJP ने मुख्यमंत्री से कहा है कि अपना बोरिया-बिस्तर बांध लो। इससे पहले राउत ने फरवरी में भी शिंदे सरकार के गिरने का दावा किया था। लेकिन फरवरी में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए शिवसेना का नाम और पार्टी सिंबल इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी।

3. जंतर-मंतर पर फिर पहलवानों का धरना, बोले- बृजभूषण की गिरफ्तारी के बाद ही उठेंगे

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने फिर से धरना शुरू किया है। जंतर-मंतर पर धरना कर रहे पहलवानों का कहना है कि बृजभूषण के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए बनी कमेटी ने 3 महीनों में एक बार भी उनका फोन नहीं उठाया। खेल मंत्रालय ने भी संपर्क नहीं किया। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने धरना दिया था। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने एक ओवरसाइट कमेटी बनाई थी।

बजरंग पूनिया ने कहा, ‘हमारा धरना अब तभी खत्म होगा, जब बृजभूषण सिंह को अरेस्ट किया जाएगा। हमारा सब्र जवाब दे चुका है। जांच के लिए दो कमेटियां बनीं, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं आया। अब इस केस की CBI जांच होनी चाहिए। वहीं विनेश फोगाट ने कहा कि कोई एक बार बृजभूषण से भी उसके बेगुनाही के सबूत ले। हम तो कह रहे हैं कि पूरे प्रकरण में नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।

4. अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया, बोला- मान सरकार का असली चेहरा उजागर हुआ
पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया। रोडे गांव में ही जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। अमृतपाल 36 दिन से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। इसी जेल में अमृतपाल के 9 साथी भी बंद हैं। सभी पर NSA लगा है। गिरफ्तारी से पहले उसने रोडे गांव के गुरुद्वारे में लोगों को संबोधित किया।

अमृतपाल ने कहा कि पिछले एक महीने में भगवंत मान का सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है। वहीं पंजाब पुलिस ने राज्य में शांति व्यवस्था के लिए राज्य के कई शहरों में फ्लैग मार्च किया। उधर, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना किसी रक्तपात और गोली चलाये पंजाब पुलिस ने कामयाबी हासिल की। पंजाब में अमन चैन और सुरक्षा के लिए हम कठोर फैसले लेने को भी तैयार हैं।

5. सूडान में फंसे भारतीयों को सऊदी ने निकाला, भारत ने INS सुमेधा- मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजे

सूडान से 11 देशों के 158 लोगों को लेकर सऊदी अरब के 5 शिप जेद्दा पहुंचे। यहां लोगों का स्वागत किया गया।

सूडान से 11 देशों के 158 लोगों को लेकर सऊदी अरब के 5 शिप जेद्दा पहुंचे। यहां लोगों का स्वागत किया गया।

अफ्रीकी देश सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच लड़ाई जारी है। सऊदी अरब ने यहां फंसे 158 लोगों को सुरक्षित निकाला। इनमें कई भारतीय शामिल हैं। भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए सऊदी के जेद्दाह में दो C-130J मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट स्टैंडबाय पर रखे हैं। नेवी शिप INS सुमेधा भी सूडान पोर्ट पहुंच चुका है। हालात सुधरने का इंतजार किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूडान में भारतीय दूतावास भी UN, सऊदी अरब, मिस्र और अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में है। वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सभी संभव कोशिशें की जा रही हैं। सूडान में तख्तापलट के लिए सेना और रेपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच 10 दिन से लड़ाई जारी है। यहां 15 अप्रैल के बाद से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. केदारनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी, 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रुका: सरकार ने जारी की एडवाइजरी; हेलिकॉप्टर की ब्लेड से कटकर एक अधिकारी की मौत
  2. PM मोदी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार: राजीव गांधी जैसा हाल करने की धमकी दी थी; पुलिस ने कोच्चि में बढ़ाई सुरक्षा
  3. बंगाल में लड़की का शव पुलिस ने सड़क पर घसीटा: पूरी टीम पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके; परिवार का आरोप- रेप के बाद हत्या की गई 
  4. यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस:2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया, महिला नेता ने शोषण का आरोप लगाया था 
  5. नेपाल PM बोले- भारत जाने से पहले ‘होमवर्क’ जरूरी:चीनी समर्थक ‘प्रचंड’ प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला विदेश दौरा करेंगे, मई में होगी विजिट

दिल्ली में कोविड-19 के 948 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 948 नए मामले सामने आए। वहीं, शहर में दो और मरीजों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,33,372 हो गई है। वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,597 पर पहुंच गया है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर 25.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,973 बिस्तरों में से फिलहाल 370 पर मरीज भर्ती हैं। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1,515 नए मामले सामने आए थे और छह मरीजों की मौत हुई थी।

  • जी20 पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक 22-24 मई को श्रीनगर में होगी
  • केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने रविवार को कहा कि जी20 पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक 22 से 24 मई तक श्रीनगर में होगी और इस कदम से जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। जयपुर के एक आलीशान होटल में एक जी20 टूरिज्म एक्सपो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत पर्यटन क्षेत्र देश के पर्यटन स्थलों को रेखांकित करने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है और वैश्विक मंच पर इसकी सफलता की गाथाओं को साझा कर रहा है। केंद्रीय पर्यटन सचिव ने कहा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान देश भर में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें से 100 से अधिक का आयोजन हो चुका है।
  • राजीव बिंदल को बनाया गया हिमाचल बीजेपी का अध्यक्ष
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को लोकसभा सदस्य सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। राज्य में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा। सोलन के निवासी बिंदल मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्हें अनुभवी और कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले धमकी भरा पत्र भेजने वाले व्यक्ति को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • केरल पुलिस ने रविवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर एक पत्र भेजकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी थी। प्रधानमंत्री 24 और 25 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। पुलिस ने बताया कि कोच्चि निवासी जेवियर को कथित रूप से दूसरे व्यक्ति के नाम से धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शहर के पुलिस आयुक्त के सेतु रमन ने बताया कि हमने मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें