पीथमपुर/ प्रदेश शासन द्वारा मत्स्य पालन एवं मछुआरों के विकास के लिया गठित मछुआ कल्याण बोर्ड के नवीन अध्यक्ष के पद पर राज्यपाल के द्वारा सीताराम बाथम को प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में राज्य केबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया। जिसका शपथ ग्रहण विधि समारोह आज मत्स्य उद्योग संचनालय के भोपाल कार्यालय पर रखा गया। जिसके तुरंत सीताराम बाथम द्वारा मछुआरा कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमे बाथम द्वारा प्रदेश में मछुआरों के विकास हेतु बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल 62 प्रस्तावों पर जल्द ही विभागीय बैठक बुला कर सभी प्रस्तावों पर पुनः विचार कर प्रदेश भर में बिगड़ते तालाबों की स्थिति और मछुआरों के कल्याण के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट के साथ बैठक कर नवीन योजनाओं के गठन की बात कही गई। वही धार जिले से भाजपा नेता बबलू गौड़ द्वारा पुष्पमाला के साथ सीताराम बाथम का स्वागत कर उन्हे बधाईयां दी गई वही इस अवसर पर भाजपा नेता बबलू गौड़,बाबूलाल चौहान, जुगन लाला खेरिया, राकेश बाथम, दीपक सागर, कृष्णा बामनिया, मुन्ना मांजे, सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मछुआ कल्याण बोर्ड के नवीन अध्यक्ष बने सीताराम बाथम बबलू गौड़ ने किया स्वागत





