अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़ : बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ बैन:ममता बोलीं- हिंसा से बचने के लिए फैसला

Share

बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ बैन:ममता बोलीं- हिंसा से बचने के लिए फैसला, SC ने यूट्यूबर मनीष कश्‍यप को राहत देने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि आप किसी स्थिर राज्‍य में यूं अशांति नहीं फैला सकते। हालांकि, SC ने कश्‍यप को हाई कोर्ट जाने की छूट दी है। कश्‍यप के खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में कई FIRs दर्ज की गई थीं। उनपर राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया गया था। वहीं, आज सुबह केरल में बड़ा हादसा हुआ है। मलप्पुरम जिले के तनूर के पास एक टूरिस्ट बोट पलट गई। अब तक 22 लोगों के मृत्यु की हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि नाव पर कितने लोग सवार थे। उधर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम थम जाएगा। आखिरी दिन बीजेपी, कांग्रेस व जेडीएस समेत अन्य दलों के नेता पूरी ताकत झोंकेंगे।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी‘ को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। पं. बंगाल पहला राज्य है, जहां इस फिल्म पर बैन लगाया गया है। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने ममता सरकार के आदेश के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।

इससे पहले तमिलनाडु में कुछ थिएटर मालिकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी थी। वहीं मध्य प्रदेश में दो दिन पहले ही फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। इस दौरान राज्य के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। इसे पेरेंट्स, बच्चों, बेटियों, सभी को देखना चाहिए।

लंदन के ओवल स्टेडियम में 7 से 11 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल है। इससे पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। BCCI ने बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में जगह दी गई है। राहुल 1 मई को IPL मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। स्टैंड बाय में सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड और मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है।

1. ममता बनर्जी बोलीं- पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया, अब केरल के लोगों का कर रहे

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो राज्य की शांति-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, ‘केरल के बाद अब बंगाल को निशाना बनाया जाएगा। मुझे पता चला कि बंगाल की भी फाइलें तैयार की जा रही हैं। मैं केरल के मुख्यमंत्री से बात करूंगी और उन्हें बताऊंगी कि CPM के कुछ लोग भी BJP के साथ मिले हुए हैं। इस फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।’

ममता ने आगे कहा, ‘इन लोगों ने पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया और अब केरल के लोगों का कर रहे हैं।’ इससे पहले केरल हाईकोर्ट फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर चुकी है। फिल्म ने रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ रुपए की कमाई की। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3 दिन में कुल 35.25 करोड़ कलेक्शन किया है। यानी द केरल स्टोरी अपनी लागत वसूल चुकी है।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में भी यही कहा गया है कि अगर किसी थिएटर में फिल्म चल रही हो तो उसे तत्काल हटा लिया जाए। ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उन्हें आशंका है कि द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद अब बंगाल फाइल्स बनाने की भी तैयारी की जा रही है। बीजेपी इसे फंडिंग कर रही है।

ममता बोलीं- पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया, अब केरल के लोगों का कर रहे
ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- केरल के बाद अब बंगाल को निशाना बनाया जाएगा। मुझे पता चला कि बंगाल की भी फाइलें तैयार की जा रही हैं। मैं केरल के मुख्यमंत्री से बात करूंगी और उन्हें बताऊंगी कि CPM के कुछ लोग भी बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। इस फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। अगर ये फिल्म बंगाल में चलती रही तो राज्य का साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। इन लोगों ने पहले कश्मीर के लोगों का अपमान किया और अब केरल के लोगों का कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा है कि वो किसी भी कीमत पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकें।

ममता बनर्जी ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश देते हुए कहा है कि वो किसी भी कीमत पर फिल्म की स्क्रीनिंग रोकें।

प्रोड्यूसर बोले- बंगाल सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे
द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म को बैन करने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें हमारी बात नहीं मानेंगीं, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। विपुल ने तमिलनाडु के उन थिएटर्स मालिकों पर भी गुस्सा जाहिर किया जिन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है। उन्होंने कहा- तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने धमकी देकर इस फिल्म को रिलीज होने से रोक दिया। मैं वहां की DMK और कांग्रेस की सरकार से निवेदन करूंगा कि वे जल्द से जल्द इस पर एक्शन लें और इस फिल्म को रिलीज करें।

तमिलनाडु के थिएटर्स मालिकों ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है। उन्होंने कहा- इससे तमिलनाडु में माहौल खराब हो सकता है।

तमिलनाडु के थिएटर्स मालिकों ने भी फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी है। उन्होंने कहा- इससे तमिलनाडु में माहौल खराब हो सकता है।

ओवैसी ने कहा- प्रधानमंत्री अब फिल्म प्रमोटर भी बन गए हैं
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म के बहाने PM मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- हमारे प्रधानमंत्री एक्टर होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रमोटर भी बन गए हैं। 130 करोड़ लोगों का प्रधानमंत्री एक झूठी फिल्म को बढ़ावा दे रहा है। फिल्म बनाने वालों से मैं ये पूछना चाहता हूं कि ये फिक्शन है या फैक्ट है। तुम कब तक मुसलमानों को बदनाम करके और झूठ बोलकर अपना पेट पालोगे।

दरअसल PM नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कर्नाटक की एक रैली में द केरल स्टोरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा था- बीते कुछ सालों में आतंकवाद का एक भयानक रूप पैदा हो गया है। केरल जैसे राज्य में ये तेजी से फैला है। कांग्रेस अब फिल्म पर बैन लगाकर आतंकी तत्वों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ये लोग बस चीजों पर बैन लगाना जानते हैं।

PM मोदी ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में द केरल स्टोरी का जिक्र किया था।

PM मोदी ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में द केरल स्टोरी का जिक्र किया था।

फिल्म ने आतंकवाद के इस नए चेहरे को पर्दाफाश किया- मोदी
PM मोदी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था- आतंकवाद का नया स्वरूप क्या है उसे फिल्म में सही तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। ये हथियार और बंदूकों के अलावा एक नए जरिए से समाज को खोखला करने का काम कर रहे हैं। इस फिल्म ने आतंकवाद के इस नए चेहरे का पर्दाफाश किया है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने आतंकी संगठनों के सामने घुटने टेक दिए हैं। कांग्रेस ने इस देश को आतंकवाद से कभी नहीं बचाया। हम लोगों ने सालों तक इस पीड़ा को झेला है।

अनुपम खेर बोले- ये वही लोग हैं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स का विरोध किया था
अनुपम खेर ने फिल्म के सपोर्ट में कहा- शाहीन बाग और CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले ही इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स का विरोध किया था। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसे लोगों का मकसद क्या है। ये लोग बिल्कुल बेईमान हो गए हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें मुझे खुशी है कि लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो वास्तविकता के करीब हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें मुझे खुशी है कि लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो वास्तविकता के करीब हैं।

शबाना आजमी बोलीं- सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास किया, अब विरोध करना गलत
फिल्म के सपोर्ट में गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा- जो लोग ‘द केरल स्टोरी’ को बैन करने की बात करते हैं, वो उतने ही गलत हैं, जो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की बात कर रहे थे। एक बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से फिल्म पास हो जाने के बाद किसी को भी कॉन्स्टिट्यूशनल अथॉरिटी बनने का हक नहीं है।

शबाना का कहना है कि जब फिल्म रिलीज हो गई है फिर इसका विरोध करना गलत है। अगर कुछ भी गलत होता तो सेंसर बोर्ड इसे पास ही नहीं करती।

शबाना का कहना है कि जब फिल्म रिलीज हो गई है फिर इसका विरोध करना गलत है। अगर कुछ भी गलत होता तो सेंसर बोर्ड इसे पास ही नहीं करती।

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय के लिए खरीदे फिल्म के टिकट

द केरल स्टोरी’ को लेकर मध्यप्रदेश में भी सियासी बयानबाजी जारी है। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए इस फिल्म के टिकट बुक कराए हैं। ये टिकट भोपाल स्थित भारत टॉकीज के हैं। गृह मंत्री ने कहा- मैंने दो टिकट दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेजने के लिए खरीदे हैं। जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा है कि ये फिल्म तो हम अपने पैसों से देख लेंगे, लेकिन आप BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखा दीजिए।

क्या है फिल्म की कहानी, क्यों मचा है बवाल?
द केरल स्टोरी को फिल्ममेकर सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अपनी कहानी को लेकर विवादों में है। इसकी रिलीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मैटर गया। हालांकि कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को रोकने से मना कर दिया। फिल्म की कहानी लड़कियों के कन्वर्जन पर बेस्ड है।

सुदीप्तो ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- एक पॉइंट के बाद मुझे महसूस हुआ कि यह सब एक पैटर्न के तहत हो रहा है। पहले लोगों को डराओ। हिंदू देवी देवताओं को डिसक्रेडिट करो। केरल की एक ऑर्गेनाइजेशन है, जहां 10 लड़कियां बुरे टॉर्चर झेलती थीं। मैंने उनका इंटरव्यू किया।

वहां से मुझे निमिषा, फातिमा का केस समझाया गया। महसूस हुआ कि धर्मांतरण और उसके बाद का सिलसिला सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। चूंकि केरल में मुस्लिमों की तादाद सरकार बनाने में अहम रोल प्ले करती है इसलिए इस मसले पर नेताओं और सरकार ने भी कुछ नहीं कहा।

फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा कि केरल में किसी मंसूबे से कन्वर्जन का काम किया जा रहा था, इसलिए इसे पर्दे पर दिखाना बहुत जरूरी था।

फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा कि केरल में किसी मंसूबे से कन्वर्जन का काम किया जा रहा था, इसलिए इसे पर्दे पर दिखाना बहुत जरूरी था।

फिल्म ने तीन ही दिनों में अपनी पूरी लागत निकाली
फिल्म द केरल स्टोरी ने कमाई के मामले में कमाल कर दिया है। फिल्म ने रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 35.25 करोड़ हो गया है।

फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है, बावजूद इसके फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई में लगभग 42% का ग्रोथ देखने को मिली। लगभग 30 से 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी पूरी लागत निकाल ली है।

2. कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत, EC ने कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब मांगा
चुनाव आयोग ने कर्नाटक की संप्रभुता को लेकर कांग्रेस के ट्वीट पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जवाब मांगा है। दरअसल, सोनिया की 6 मई को कर्नाटक में एक रैली के बाद कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। इसमें लिखा था- 6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को सोनिया गांधी का स्ट्रॉन्ग मैसेज। कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी।

इसी पोस्ट के बाद भाजपा ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि – संप्रभु एक राष्ट्र होता है, राज्य नहीं। सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात बोलकर देश के संविधान का अपमान किया है। हमने चुनाव आयोग से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। वहीं आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को दिए नोटिस में सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने को कहा है।

3. अमेरिका-अरब देशों से रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भारत, सऊदी में अमेरिकी NSA से मिले डोभाल

अमेरिका, सऊदी, UAE और भारत रेलवे नेटवर्क के जरिए खाड़ी और अरब देशों को जोड़ने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस रेलवे नेटवर्क को शिपिंग पोर्ट और लेन के जरिए देश से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने अमेरिका, सऊदी अरब और UAE के सुरक्षा सलाहकारों से सऊदी की राजधानी रियाद में मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस इस प्रोजेक्ट पर इसलिए जोर दे रहा है, ताकि चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को काउंटर किया जा सके है। प्रोजेक्ट के तहत अगर गल्फ और अरब के बीच के रेल नेटवर्क को समुद्री मार्ग से दक्षिण एशिया से जोड़ा जाता है तो इससे भारत तक तेजी और कम लागत में तेल और गैस पहुंचेगी। इससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारत के 80 लाख लोगों को भी फायदा होगा।

4. मणिपुर हिंसा में अब तक 60 की मौत, SC ने केंद्र और राज्य से 10 दिन के भीतर जवाब मांगा
मणिपुर हिंसा में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा के चलते विस्थापित हुए लोगों के हालात पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि केंद्र सरकार इनके पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए। रिलीफ कैंप में दवाओं और खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों का इंतजाम हो। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की है।

अदालत ने इसी तारीख को केंद्र और राज्य सरकार से अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इधर राज्य के CM एन बीरेन सिंह ने हिंसा की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। वही असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 11 मई को प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा अब 26 मई को होगा। शाह मणिपुर में मौजूदा हालात और कानून व्यवस्था से निपटने में व्यस्त हैं।
5. WTC फाइनल टीम में बदलाव; उमेश-उनादकट भी इंजर्ड, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट तय नहीं

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के प्लेइंग-11 में अगर ईशान किशन को मौका मिलता है तो यह उनका पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच होगा। इससे पहले उन्होंने कभी टेस्ट नहीं खेला, हालांकि वे 48 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। BCCI ने उमेश यादव और जयदेव उनादकट की चोट के बारे में भी बताया, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया। दोनों गेंदबाजों के खेलने की उम्मीदें अब भी बाकी हैं।

रिप्लेसमेंट के बाद WTC के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन। स्टैंड बाय पर ऋतुराज गायकवाड, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव।

जराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन तीन दिवसीय भारत यात्रा पर

इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के तरीकों पर विमर्श करने और इस साल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की नयी दिल्ली यात्रा के लिए आधार तैयार करने के वास्ते मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि कोहेन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ रणनीतिक मामलों और व्यापार सहित दोनों देशों के बीच संबंधों के पूरे विस्तार को लेकर व्यापक बातचीत करेंगे। इजराइली विदेश मंत्री मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-इजराइल बिजनेस फोरम में शामिल होंगे। उनका मुंबई जाने का भी कार्यक्रम है। कोहेन के साथ एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। सूत्रों ने कहा कि उनकी यात्रा इस साल के अंत में इजराली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की भारत यात्रा के वास्ते जमीन तैयार करने के लिए भी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में नेतन्याहू को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।

सोनिया गांधी के संप्रभु वाले बयान पर चुनाव आयोग कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मांगी सफाई

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के कर्नाटक की संप्रुभ वाले बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। चुनाव आयोग से उनके इस बयान पर कांग्रे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सफाई मांगी गई है। आयोग ने इसपर खरगे से इस पोस्ट पर सुधार के उपाय भी पूछे हैं।

  • दस लाख की आबादी वाले शहरों में चार पहिया डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव
  • भारत को 2027 तक 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। पेट्रोलियम मंत्रालय की एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। साथ ही समिति ने कहा कि बिजली और गैस से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देना चाहिए। पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर की अगुवाई वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में 2035 तक आंतरिक दहन इंजन वाले मोटरसाइकिल, स्कूटर और तिपहिया वाहनों को हटाने का सुझाव भी दिया गया है। समिति ने इस साल फरवरी में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 10 वर्षों में शहरी क्षेत्रों में एक भी डीजल शहरी परिवहन बस नहीं होनी चाहिए। सरकार ने अभी तक रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया है।
  • पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरला स्टोरी,
  • पश्चिम बंगाल में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी को बैन कर दिया गया है। ममता सरकार ने इस फिल्म पर बैन के फैसले पर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें