अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब ” गोदी फिल्म निर्माताओं” नई नस्ल तैयार है-यशवंत सिन्हा

Share

“कश्मीर फाइल्स” फिल्म के समय भी पुरे देश में प्रचार की यही प्रक्रिया अपनाई गई थी।*

उफ्फ! मेरे हिसार में भी फ्री नफरत का जहर बांटा गया

हिसार में 07.05.2023 को भारत विकास परिषद् ने ‘द केरल स्टोरी’ नामक फिल्म लोगों को दिखाने के लिए न केवल फ्री टिकटें बांटी बल्कि फिल्म देखने वालों के चायपान का प्रबन्ध भी किया। मामला हिसार के सनसिटी सिनेमा हाल का है। इत्तेफाक से मेरे भतीजे लक्ष्य (18 साल) को भी उसके एक दोस्त के माध्यम से फ्री टिकट मिल गई। उसने फिल्म देखने से पहले मुझे बताया था कि ताऊजी एक फिल्म की फ्री टिकट मिली है, मैं देखने जाउंगा। मैंने उसे कहा कि ठीक है लेकिन फिल्म के अलावा भी वहां के माहौल को देखना और जरूरी लगे तो फोटो या वीडियो बना लेना ताकि पता चले कि फिल्म कैसी है और कौन लोग इसे दिखाना चाह रहे हैं। फ्री टिकट देने में उनका क्या लालच है।

लक्ष्य ने आकर मुझे बताया कि ताऊजी फिल्म में केरल की हिन्दू व इसाई लड़कियों को कुछ मुस्लमान लोग बहला – फुसलाकर उनसे शादी कर लेते हैं, रेप करते हैं, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल करते हैं। हिन्दू धर्म के बारे में गन्दा बोलते हैं। दरिंदगी भी ज्यादा है। पता नहीं सेंसर बोर्ड ने इन चीजों को कैसे रिलीज होने दिया। कुछ लोग इंटरवेल के तुरन्त बाद बहुत सारे भारत के झण्डे लेकर आए और बांटने लगे। बीच – बीच में भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। माहौल इतना खराब था कि कोई मुस्लमान वहां होता तो भीड़ उसे मार देती।

मैंने लक्ष्य से पूछा कि तुझे क्या लगता है फिल्म क्या बताना चाह रही है। लक्ष्य बोला कि इस्लाम को महिलाओं का गलत इस्तेमाल और आतंकवादी लोगों का धर्म बताने का मैसेज देती है और दो धर्मों के बीच नफरत पैदा करती है ये फिल्म। ये उन बच्चों में धर्म की ऐसी गलत भावना पैदा कर रही है कि वो बचपन से ही मुस्लमानों को रेपिस्ट व हत्यारा मानने लगेगा।

फिर मैंने लक्ष्य से पूछा कि लड़कियों के साथ जब फिल्म में ये सब हो रहा था तो उनके घर वालों ने या खुद लड़कियों ने पुलिस को नहीं बताया क्या? उसने कहा पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। मैंने कहा फिर ये तो मामला इस्लाम से ज्यादा पुलिस व प्रशासन की साजिश का बनता है क्योंकि यदि पुलिस एक्शन लेती तो गलत करने लोग चाहे किसी भी धर्म से होते उनको सजा मिलती और जो हुआ वो न हो पाता।

मैंने लक्ष्य से पूछा कि क्या तूने कभी हिन्दुओं द्वारा महिलाओं से बदतमीजी या रेप की घटना नहीं सुनी। तो वो बोला ये तो रोज ही सुनते हैं। बाबा गुरमीत सिंह और आसाराम बापू रेप के मामलों में ही तो जेल में हैं। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और भारतीय कुश्ती संघ वाला बृजभूषण शरण लड़कियों के मामले में ही तो हैं।

मैंने लक्ष्य से पूछा कि सिनेमा हाल में कोई नाबालिग भी था। उसने बताया कि ताऊजी पूरी फैम्लीज को फ्री टिकट बांट रखी थी। लेडिज, छोटे लड़के – लड़कियां सब थे। मैंने उसे बताया कि ये फिल्म ‘ए’ एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त है। इसमें छोटे बच्चे – बच्चियों को सिनेमा हाल प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। इसके अलावा जिन झण्डों के साथ डंडे लगे थे उन्हें भी सिनेमा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थे। ये कानूनन गलत है।

मैंने लक्ष्य से पूछा कि तूने कभी किसी हिन्दू आतकंवादी संगठन का नाम सुना है। वो बोला नहीं। मैंने उसे बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन लिट्टे हिन्दू ही था जिसने प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की थी। इसके अलावा महात्मा गांधी की हत्या करने वाला भी नत्थुराम गोडसे हिन्दू ही था।

मैंने लक्ष्य से पूछा कि क्या तेरा कोई मुस्लिम दोस्त है? उसने कहा कि हां, जब मैं दिल्ली में पढ़ता था वहां भी थे और जब मुम्बई में पढ़ता था वहां भी थे। मैंने पूछा कि क्या उनकी फैमिली में कभी कोई दिक्कत लगी। वो बोला नहीं, हम तो एक-दूसरे घर पूरा-पूरा दिन रहते थे। वहीं खाते और खेलते थे। कभी कोई दिक्कत नहीं फील हुई।

मैंने लक्ष्य को कहा कि जब हम जानते हैं कि रेपिस्ट हिन्दू भी होते हैं, लड़कियों से बदतमीजी हिन्दू भी करते हैं, आतंकवादी संगठन हिन्दू भी होते हैं। बच्चों से प्यार करने में हमारे या मुस्लमान परिवारों में कोई फर्क नहीं है जो तूने खुद देखा है तो फिर ये फिल्म मुस्लमानों को बुरा बताने का मैसेज क्यों दे रही है और ये कौन लोग हैं जो फ्री में ऐसी फिल्में लोगों को दिखा रहे हैं।

लक्ष्य ने इसके बाद गूगल पर देखकर मुझे बताया कि फ्री टिकट बांटने वाले भारत विकास परिषद् तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक शाखा है। मैंने कहा कि अब देख महात्मा गांधी की हत्या करने वाला नत्थुराम गोडसे किस संगठन से था। उसने फिर गूगल पर देखकर बताया कि वो भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की हिन्दू महासभा का सदस्य था। मैंने कहा ये भी देख भारतीय जनता पार्टी किस संगठन से सम्बन्ध रखती है तो उसने देखा कि ये भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक शाखा है। मैंने कहा कि भारत में किस पार्टी की सरकार है वो बोला भाजपा की। मैंने कहा कि हरियाणा में किसकी सरकार है। वो बोला भाजपा की।

मैंने लक्ष्य को समझाया कि इस्लाम की गलत तस्वीर पेश करने वाली फिल्म की फ्री टिकट बांटने वाली संस्था भारत विकास परिषद्, फिल्म में किसी धर्म के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करने को न सेंसर करने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार, हरियाणा जहां ये फिल्म फ्री में दिखाई जा रही है वहां भाजपा सरकार। ये सब बातें बताती हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व उसकी अनेक शाखाएं लोगों में नफरत फैलाने का काम शुरू से करती रही हैं। मैंने उसे बताया कि गुजरात का गोधरा काण्ड, उत्तरप्रदेश के अनेक दंगे भाजपा सरकार के दौरान ही हुए हैं जो मुस्लिमों के बारे में झूठे प्रचार कर नफरत का ही परिणाम था।

लक्ष्य ने पूछा फिर हरियाणा में केरल की स्टोरी दिखाने का क्या मतलब है। मैंने उसे बताया कि केरल शिक्षा में देश में पहले स्थान पर है। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश में पहले नम्बर पर है। यूनाइटेड नेशन्स ने भारत में केवल अकेले केरल राज्य को ही मानव विकास सूचकांक और स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बेहतर पाया है। केरल में पढ़े-लिखे व समझदार लोगों के कारण भाजपा का वहां कोई राजनीतिक आधार नहीं है। इसलिए केरल को देश के दूसरे हिस्सों में बदनाम करके और वहां हिन्दू व गैरहिन्दुओं (खासकर मुस्लमानों) के बीच नफरत फैलाकर, दंगे करवाकर कुछ राजनतिक माहौल अपने पक्ष में करने की भाजपा साजिश रच रही है।

मैंने लक्ष्य को कहा कि मैं अपने निजी अनुभव के आधार पर दावे के साथ कह सकता हूं कि राष्टीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी किसी भी संस्था का कोई भी कार्य (चाहे वह देखने में अच्छा ही लगे) नफरत के बीज लिए होगा। अब तुझे आगे अपने अनुभव के आधार पर फैसले करने हैं। 

लक्ष्य को समझाने में मुझे आज का लगभग सारा दिन लग गया। लेकिन बाकि बच्चों को जो नफरत बांटी जा रही है। उन्हें कौन समझायेगा। 

प्रशान्त (फेसबुक से)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें