अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इलाज के लिए आए हाथी पर जुल्म:रिजुवेनेशन कैंप में पेड़ से बंधे हाथी को महावतों ने बेरहमी से पीटा, विजिटर ने वीडियो बनाया

Share

कोयंबटूर

तमिलनाडु में एक हाथी को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक रिजुवेनेशन कैंप का है। इसमें दिख रहा है कि 2 लोग पेड़ से बंधे हाथी के पैरों पर लकड़ी के डंडे से बुरी तरह मार रहे हैं। दोनों आरोपी महावत बताए जा रहे हैं। इस घटना का एक विजिटर ने वीडियो बना लिया। यह कैंप कोयंबटूर से करीब 50 किलोमीटर दूर ठेक्कमपट्‌टी में लगा है।

वीडियो सामने आने के बाद वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो बनाने वाले शख्स के मुताबिक, यह हाथी बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महावत हाथी को पीट रहे हैं, तब वह दर्द से बुरी तरह चिंघाड़ रहा है। हाथी को श्रीविल्लिपुथुर मंदिर का बताया जा रहा है।

48 दिन का यह कैंप हिंदू रिलिजस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स लगाता है। इस मसले पर संस्था के अधिकारियों का कहना है कि हमने वीडियो देखा है। एक महावत को सस्पेंड कर दिया गया है।

हर साल लगाया जाता है कैंप
ठेक्कमपट्‌टी में हर साल हाथियों के लिए यह कैंप लगाया जाता है। इसमें उनकी खास देखभाल की जाती है। बीमारी या जख्म होने पर उनका इलाज होता है। उन्हें सेहतमंद खाना दिया जाता है, ताकि उनका मोटापा काबू में आ सके। इस साल कैंप में 26 हाथी लाए गए हैं।

कैंप में हाथियों के लिए महावत, केयरटेकर, शिविर से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के रहने के साथ सभी जरूरी इंतजाम होते हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की पहल पर 2003 में नीलगिरि के मदुमलाई में इस तरह के कैंप की शुरुआत हुई थी। 2012 से इसकी जगह बदलकर मेट्टूपालयम कर दी गई। यह इलाका ठेक्कमपट्‌टी में आता है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें